*"विकसित भारत संकल्प यात्रा" कार्यक्रम का हुआ आयोजन* "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के क्रम में आदर्श नगर पंचायत कुरसठ में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तमाम लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनहित योजनाओं के विधिवत प्रचार प्रसार हेतु स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन कर नगर अध्यक्षा विद्या देवी व अधिशासी अधिकारी बबलू कुमार ने क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं से लाभ उठाने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा, हर घर सरकारी योजनाएं पहुंचाने तथा समावेशी विकास की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सार्थक पहल है। इस यात्रा के माध्यम से देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे मे लोगों को विस्तार से जानकारी प्रदान करना है। विकसित भारत यात्रा मे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्यों एवं वर्ष 2047 तक संभावित विकास सम्बन्धित रूपरेखा की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता मनोज चौधरी, वार्ड सभासद कमल अवस्थी, घनश्याम,करन, शुभम् पटेल, प्रशान्त द्विवेदी सहित कई विभागों के जिम्मेदार अधिकारी सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।।