*मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया मिथलेश कोल्ड स्टोरेज मुनौरापुर का उदघाटन* माधौगंज क्षेत्र गोपलिया मुनौरापुर स्थित मिथलेश कोल्ड स्टोरेज का आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री स्वतन्त्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने लोकार्पण कर फीता काट कर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री मंत्री नितिन अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती व पीके वर्मा क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र का पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक कुमार सिंह , सम्पूर्णानंद उर्फ पूनम सिंह, नगर पंचायत माधौगंज अध्यक्ष अनुराग मिश्रा पूर्व अध्यक्ष बिलग्राम राजारमन गुप्ता ,पूर्व नगर पालिका मल्लावां अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य रवि वर्मा, जिला पंचायत सदस्य विवेक कुमार, बजरंगदल के जिला संयोजक विनीत वर्मा, पटेल बृजकिशोर कनौजिया समेत तमाम सम्मानित नागरिकों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक कुमार सिंह ने आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अब किसानों की मंशा के अनुरूप नवनिर्मित मिथलेश कोल्ड स्टोरेज में आलू भण्डारण करने का स्वर्णिम मौका मिलेगा तथा भण्डारण में किसानों की समस्यायों को ध्यान में रखते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में तमाम योजनाएं संचालित कर उनका उत्थान कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की जमकर सराहना की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक कुमार सिंह एवं आदर्श गांव बांसा के प्रधान सम्पूर्णानंद सिंह के जनहित में कराये जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेतों में मिथलेश कोल्ड स्टोरेज बनने से अब किसानों को आलू भण्डारण करने में काफी सहूलियत हो सकेगी। कार्यक्रम आयोजक सम्पूर्णानंद सिंह ने बताया कि आदर्श संजोना ही उनका प्रयास रहता है मिथलेश कोल्ड स्टोरेज में किसानों को आलू भण्डारण में कोई दिक्कत नहीं होने देंगे। आलू खराब होने की परिस्थितियों में भी हम किसानों को बाजार मूल्य की दर से पूरा भुगतान करने के लिए संकल्पित हैं। इस दौरान नितिन अग्रवाल आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री स्वतन्त्र प्रभार ने मुकेश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता ,मायाप्रकाश अग्निहोत्री, डाक्टर श्याम सुंदर शर्मा, राहुल गुप्ता,भरत द्विवेदी,नन्दकिशोर गुप्ता मनीष तिवारी, रामनरेश आर्य, बलराम, रियाज अहमद, संजय अवस्थी, अरूण शुक्ला, शरद कुमार, नरेन्द्र शुक्ला,अनुराग मिश्रा, रविन्द्र शुक्ला,आदि उपस्थित पत्रकार बन्धुओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर कई गांवों के ग्राम प्रधान, वीडीसी सदस्य व हजारों किसान मौजूद रहे।।
500 से अधिक लोगों ने थाना भाजपा का दामन
मनरेगा से सुखेता नदी का होगा कायाकल्प
एफ एल एन प्रशिक्षण में गणित के पहलुओं को शिक्षकों समझाया गया। हरदोई जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां में खंड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार के दिशा निर्देश पर 5 फरवरी से शुरू हुए एफ एल एन प्रशिक्षण के तृतीय व चतुर्थ बैच का समापन 13 फरवरी को हुआ है। जिसमें ए आर पी अभिषेक मिश्रा, विवेक गुप्ता, वीना वर्मा,रुचि शुक्ला,सुशील कुमार कई सूत्रों के द्वारा बुनियादी भाषा, गणित के महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझाया है।
जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत माह फरवरी, 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न को अन्त्योदय कार्डधारकों को 9 किग्रा गेहूँ, 21 किग्रा चावल व 6 किग्रा बाजरा (कुल 36 किग्रा प्रति कार्ड) एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 1 किग्रा गेहूँ, 3 किग्रा चावल व 1 किग्रा बाजरा (कुल 5 किग्रा प्रति यूनिट) का निःशुल्क वितरण 15 फरवरी से 28 फरवरी 2024 के मध्य किया जायेगा। खाद्यान्न के वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
2019 के प्रदर्शन को एक बार फिर दोहराने की कवायद में जुटी केंद्र व राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से ऐन पहले अपना कुनवा बढ़ाना शुरू कर दिया हैं । सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के द्वारा इसकी शुरुआत की गई । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भाजपा का गांव चलो अभियान के अंतर्गत ग्राम रैगांई पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा, बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भाजपा की नीतियां बतायें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पिहानी नगर पालिका परिषद सभागार में महिला सशक्तिकरण में शामिल महिलाओं की हौसला अफजाई करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक श्यामप्रकाश ने कहा, कि नारी शक्ति को शिक्षा और स्वावलंबी बनाना ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का प्रथम दायित्व है, महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की जानकारी से आज समाज की शोषित नारियां भी अपने जीवन यापन को सुलभ बना लेती हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गांव चलो अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक ने ग्रामीणों को पत्रक देकर किया जागरूक। बेनीगंज (हरदोई)।भाजपा विधायक बालामऊ जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान तथा समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ गांव चलो अभियान के तहत ब्लाक कोथावां की बड़ी ग्राम पंचायत अटिया मझिगवां में भ्रमण कर गांव के लोगों को पत्रक देकर सभी को भाजपा मय कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा गांव चलो अभियान के तहत जुड़ने की बात कही। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकासखंड कोथावां की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत अटिया मझिगवां में भाजपा नेता नरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य रमेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरीश सिंह कोथावां,देवसेन अवस्थी बेनीगंज एवम भाजपा पदाधिकारी रोहित बैश्य, पारसनाथ व ग्राम प्रधान मुकेश कुमार सहित बालामऊ विधानसभा के विधायक रामपाल वर्मा ने अटिया मझिगवा गांव पहुंचकर घर-घर जाकर लोगों को पत्रक देकर सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए गांव के लोगों को भाजपा पार्टी में जुड़ने की अपील की और आने वाले समय में सरकार बनाने की बात कही। इस मौके पर गांव चलो अभियान में ग्राम प्रधान मुकेश मौर्य, सुनील कुमार रावत, अनूप मिश्रा, बुद्धा लाल मौर्य, प्रधान तेजपाल वर्मा, मिथिलेश कुमार, अजय दीप सिंह विजय कुमार, राकेश वर्मा सहित सैकड़ो ग्रामीण जन एवम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिले के लोगों को जल्द ही डिजिटल लाइब्रेरी का तोहफा मिलने जा रहा है। इससे माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ अन्य विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।शासन की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग को डिजिटल लाइब्र्रेरी बनाने की स्वीकृत प्रदान की गई है
