गांव चलो अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक ने ग्रामीणों को पत्रक देकर किया जागरूक। बेनीगंज (हरदोई)।भाजपा विधायक बालामऊ जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान तथा समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ गांव चलो अभियान के तहत ब्लाक कोथावां की बड़ी ग्राम पंचायत अटिया मझिगवां में भ्रमण कर गांव के लोगों को पत्रक देकर सभी को भाजपा मय कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा  गांव चलो अभियान के तहत जुड़ने की बात कही।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक  विकासखंड कोथावां की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत अटिया मझिगवां में भाजपा नेता नरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य रमेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरीश सिंह कोथावां,देवसेन अवस्थी बेनीगंज एवम भाजपा पदाधिकारी रोहित बैश्य, पारसनाथ व ग्राम प्रधान मुकेश कुमार सहित बालामऊ विधानसभा के विधायक रामपाल वर्मा ने अटिया मझिगवा गांव पहुंचकर  घर-घर जाकर लोगों को पत्रक देकर सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए गांव के लोगों को भाजपा पार्टी में जुड़ने की अपील की और आने वाले समय में सरकार बनाने की बात कही। इस मौके पर गांव चलो अभियान में ग्राम प्रधान मुकेश मौर्य, सुनील कुमार रावत, अनूप मिश्रा, बुद्धा लाल मौर्य, प्रधान तेजपाल वर्मा, मिथिलेश कुमार, अजय दीप सिंह विजय कुमार, राकेश वर्मा सहित सैकड़ो ग्रामीण जन एवम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।