जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में 'बचपन मनाओ-बढ़ते जाओ' कार्यक्रम सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए फोन में दबाएं नंबर 3.
भाजपा नेता व समाजसेवी प्रमोद सिंह ने बताया कि कल गुरुवार नेवादा स्थित अनन्त इंटरनेशनल कोल्ड स्टोरेज पर किसान गोष्ठी के साथ ही स्टोरेज का उदघाटन समारोह आयोजित है । भरावन क्षेत्र के किसानों के सदैव हितों पर कार्य करने की भावना से इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ है अब क्षेत्र के किसान भाई अपनी आलू आदि को स्टोरेज करने के लिए इधर उधर भटकने की जगह सीधे अपने नए प्रतिष्ठान पर आ सकेंगे उनकी सभी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जायेगा।
क्षेत्र के समदखेड़ा स्थित राम भरोसे इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्रों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने शिक्षकों छात्रों को बोर्ड की परीक्षा में सफलता के टिप्स दिए।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार पटेल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प व दीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि मन में ठान लिया जाए तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उप प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पटेल ने छात्रों को विभिन्न महापुरुषों का उदाहरण देकर उनमें उत्साह व जोश भरा। उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विषयों का बार-बार रिवीजन करना आवश्यक है। रसायन विज्ञान शिक्षक अमित कुमार मौर्य ने छात्रों को कम समय में परीक्षा की तैयारी तथा अधिक अंक प्राप्त करने के विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि छात्र परीक्षा हाल में अपने मस्तिष्क में किसी प्रकार का तनाव न रखें। उन्होंने कहा कि छात्र प्रश्न पत्र को दो से तीन बार अच्छे से पढ़कर ही उत्तर पुस्तिका में उसका उत्तर लिखें। विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने अपने विभिन्न अनुभव भी शेयर किए। इस दौरान छात्रों की आंखें नम दिखाई दी। इस अवसर पर अखिलेश कुमार, घनश्याम सिंह, प्रियंका द्विवेदी, बबली कनौजिया, आलोक कनौजिया, मोहम्मद रिजवान सहित शिक्षक मौजूद रहे।
संडीला- नगर के गल्ला मंडी स्थित पार्वती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत उत्सव व वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक उन्नाव कौशल व विशिष्ट अतिथि विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प व दीप प्रज्वलित कर किया। संबोधन में विधायक श्रीमती अर्कवंशी ने कहा छात्रों को भारतीय संस्कृति व सभ्यता से परिचित कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि से प्रेम व सेवा भाव हृदय में होना चाहिए। पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह ने छात्रों के कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम में छात्रों के राम आएंगे भजन पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक प्रेम बाबा, जिला कमिश्नर स्काउट गाइड अवधेश त्रिपाठी, भाजपा नेता विशनु दयाल शुक्ला, डॉ जीवन सिंह अर्कवंशी, कुंवर सत्येंद्र सिंह, अब्दुल वली, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शुक्ला, आदित्य प्रताप सिंह, किरन यादव सहित गणमान्य मौजूद रहे।
हरदोई। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) के बैनर तले 20 फरवरी से थाईलैंड में होने
दरभंगा की धरती में उपजे मछली , मखाना और पान का स्वाद तो देश - दुनिया के करोड़ों खाने वाले लोगों के दिलों पर राज करता है. जब हम यहाँ के सड़को पर घूम रहे थे तो लगभग सभी के मुँह में पान दबाएं देखा। तो भैया , हमें भी पान खाने की इच्छा हुई और हम जा पहुंचे एक पान की दूकान पर और ये जानना चाहा कि दरभंगा के लोगो के जीवन में पान कितना ज़रूरी है ? आप भी अगर जानना चाहते है तो सुने ये कार्यक्रम ....
आचार्य अवधेश शरण ने कहा सभी देवों मे शक्ति उपासना सर्वश्रेष्ठ। जनपद हरदोई की विकास खंड टड़ियावां के गांव सिकरोहरी में आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदयराज सिंह चंदेल के सौजन्य से चल रहे शतचंडी महायज्ञ व देवी भागवत कथा में कथा आचार्य अवधेश शरण शुक्ल ने बताया कि सभी देवों में शक्ति उपासना सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने ने पुराणों की संख्या के साथ श्लोकों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने एक प्रसंग को सुनाते हुए बताया कि एक बार व्यास जी बहुत ही अशांत थे। उन्हें देवर्षि नारद जी ने उपदेश देते हुए कहा कि सभी देवों में मां दुर्गा की उपासना सर्वश्रेष्ठ है।कथा में पंडित राम-लखन पाण्डेय पूर्णेन्दु ने मनु की कथा का व्याख्यान किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख उदयराज सिंह, ह्रदय राज सिंह,यज्ञ यजमान मोहनीश सिंह चंदेल, चन्द्र राज सिंह,अनुज सिंह,सूरज सिंह,गगन सिंह,श्यामू सिंह, अमरपाल नीरज आदि लोग उपस्थित रहे।
Transcript Unavailable.
शक्ति वंदन अभियान में महिलाएं हुई सम्मानित
Transcript Unavailable.
