संडीला- अधिवक्ता अभिषेक दीक्षित ने बताया कि मिश्रिख लोकसभा सीट के सांसद अशोक रावत ने  संडीला क्षेत्र के गौरव क्रांतिकारी मदारी पासी  के नाम से इमालिया बाग चौराहे का नाम रखने व वहां पर उनकी एक मूर्ति की स्थापना की मांग वर्तमान सरकार से की है।उनकी इस मांग का वह समर्थन करते है उन्होंने कहा की  सांसद को  मदारी पासी को याद करने में लगभग 15 वर्ष लग गए और जब आपने उनको याद भी किया तो सिर्फ एक चौराहे तक सीमित कर दिया उन्होंने कहा की  सांसद को यह याद दिलाना चाहता हूं की मदारी पासी  का व्यक्तित्व अत्यंत विराट था।किसी चौराहे का नामकरण उनके नाम से कर देने मात्र से क्षेत्र के दलित शोषित,पिछड़ों वा आमजन को कोई लाभ नहीं मिलने वाला।बल्कि क्रांतिकारी मदारी पासी  को सच्ची श्रद्धांजलि इस अर्थ में दी जा सकती है कि संडीला में उनके नाम से एक सरकारी डिग्री कॉलेज एवं टेक्निकल इंस्टिट्यूट की स्थापना करवाई जाए। उन्होंने  सरकार से यह मांग करते हुए कहा  कि क्रांतिकारी मदारी पासी जी के नाम से कम से कम यह सरकार संडीला में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना के साथ ही एक टेक्निकल इंस्टिट्यूट की स्थापना भी करवाए ताकि यहां के लोगों को उनकी आगे की शिक्षा के लिए बाहर  न जाना पड़े,और सस्ती एवं सुलभ शिक्षा संडीला में ही उपलब्ध हो

 संडीला- नगर के शीतला माता मंदिर मे अखिल भारतीय दोसर वैश्य महासभा द्वारा आयोजित दोसर वैश्य समाज का अठारहवां सामूहिक विवाह महायज्ञ में 13 जोड़े हुए एक दूजे के जिसमे गायत्री प्रज्ञा मंडल के गुरु प्रसाद गुप्ता व गायत्री शक्ति पीठ रामनगर बाराबंकी के परिवारजक पंडित राजेश कुमार मिश्रा द्वारा विवाह संस्कार कराया जिसमे कीर्ति वर्धन संग संजली,सानू संग आरती,धर्मेंद्र संग प्रिया,रवि संग मानसी, मोनो संग सिम्मी,रोहित संग सीतल,संदीप संग मनसा , विपिन संग बबली, संतोष संग सुधा, अंकित संग लक्ष्मी,आलोक संग विधि, मोनू संग मोहिनी, संदीप संग अंजली आदि से आए हुऐ लोगों ने अग्नि को साक्षी मानकर हिंदू रीति रिवाज से संपन्न करवाया गया।वर वधू ने एक दूसरे को वर मालाएं पहना कर अपना जीवन साथी चुना इस मौके पर प्रदीप कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता,उमाशंकर गुप्त,शिवकुमार गुप्त,रामकिशोर गुप्त,सरवन कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे

*खेल प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया, पुरस्कृत* लखनऊ के साईं सेंटर, सरोजनी नगर, लखनऊ में15 से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाली 34वी राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय इसरापुर, ब्लॉक माधौगंज, हरदोई की बालिका टीम ने लखनऊ मंडल की तरफ से खेलते हुए मंडल के लिए पहला गोल्ड मेडल फाइनल में गोरखपुर को 4-1 से हराकर हैंडबॉल में प्राप्त किया और विद्यालय की ही बास्केटबॉल टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया |टीम के कोच विकास द्विवेदी (सहायक अध्यापक ) ने बताया कि विद्यालय की हैंडबॉल बास्केटबॉल ) टीम का ये लगातार तीसरा स्वर्णिम प्रदर्शन है | खण्ड शिक्षा अधिकारी माधोगंज , जिला पीटीआई और बीईओ मुख्यालय हरदोई ने क्रीड़ास्थल पर रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों और कोच विकास द्विवेदी को जीत की बधाई दी।।

बेनीगंज/हरदोई_बहेरिया गांव स्थित नागेश्वर धाम में चल रही 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का समापन हुआ। नैमिषारण्य से पधारे कथा व्यास राजेश जी महाराज ने राम कथा के अंतिम दिन प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक की कथा का वर्णन किया। उन्होंने श्रीमद् भागवत प्रेमियों को बताया कि रामचरितमानस प्रेम और जीवन जीने की कला सिखाती है। आज शुक्रवार को अंतिम दिन राज्याभिषेक के समय राजा रामचंद्र जी के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। उन्होंने रावण वध और राम राज्याभिषेक की कथा का वर्णन किया। बताया कि भगवान राम जब रावण को मारकर अयोध्या वापस आए तो अयोध्यावासियों ने उनका बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया। अयोध्यावासियों ने फूल वर्षा कर तथा घर में उत्सव मनाकर घी के दिए जलाकर राम लक्ष्मण तथा सीता माता का स्वागत किया। श्री रामचंद्र जी के राज्याभिषेक में समस्त ब्रह्मांड के देवी देवता पधारे थे। सभी ने राम को राजा बनते देखकर अपार हर्ष व्यक्त किया था। कथा ब्यास ने कहा कि रामायण संमार्ग पर चलना सिखाती है। कथा व्यास ने सीता हरण, सुग्रीव मित्रता, शबरी की कथा का मनोहारी वर्णन किया। श्रीरामचरितमानस भाइयों में प्रेम और जीवन जीने की कला सिखाती है। कथा समापन पश्चात् आयोजक मनोज कनोजिया, सुधीर मिश्रा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बेनीगंज/हरदोई_कस्बे के साथ ही आसपास क्षेत्र में इन दिनों कबाड़ बीनते नौनिहालों को देखा जा सकता है। सीखने की उम्र में यह बच्चे दुकानों पर कमर तोड़ मेहनत कर किसी तरह दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने में जुटे हुए हैं। बताते हैं कि शिक्षा का अधिकार कानून वर्ष 2009 से लागू है। यह अधिकार कई साल से कानून के रूप में लागू होने के बावजूद भी फाइलों से निकलकर हकीकत में लागू नहीं हो पा रहा है। कानून का विधिवत रूप से अनुपालन न होने के कारण अब भी बेनीगंज क्षेत्र में छह से 14 वर्ष तक के बच्चे स्कूल जाने की जगह दो वक्त की रोजी रोटी की जुगाड़ में सुबह से स्कूल बैग लेने के स्थान पर कबाड़ बीनने एवं कबाड़ को एकत्र कर कबाड़ की दुकानों पर पहुंचाकर पैसा कमाने के लिए निकल पड़ते हैं। छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में कापी, किताब कलम की जगह कबाड़ से भरी बोरी देख बाल मजदूरी को रोकने का सपना भी अधूरा दिखता है। स्थिति यह है कि सैकड़ों बच्चों का बचपन सफेद आग में झुलस रहा है। तमाम प्रकार की दुकानों सहित अन्य जगहों पर इन बाल मजदूरों को काम , करते हुए आसानी से देखा जा सकता है। बावजूद इसके इस पर रोक लगाने में श्रम विभाग अनजान बना हुआ है। शासन प्रशासन की उदासीनता से इनका बचपन खो रहा है। इनके पेट की आग के आगे सब नियम कानून दम तोड़ रहे हैं। इनका भविष्य संवारने के लिए सरकार के प्रयास के साथ-साथ ऐसे लोगों का सामाजिक विरोध भी किए जाने की जरुरत है। रोजाना गुलाबी फाइलों को उलटने पलटने वाले जिम्मेदार कहते हैं कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अभियान चलाकर बच्चों को दुकानों से मुक्त कराकर स्कूलों में नामांकन कराया जाएगा और उनके अभिभावकों को इसके लिए प्रेरित भी किया जाएगा। जबकि स्थानीय शिक्षा विभाग का संचालन करने वाले रोजाना बंद गाड़ियों में बैठकर फर्राटा भरते हुए सड़कों से निकल जाते हैं जिन्हें यह तक दिखाई नहीं देता कि नौनिहाल कबाड़ की दुकान पर फेंकी हुई चप्पलों के तलवों को घंटों तोड़कर बेंचने का काम कर रहे हैं।

बेनीगंज/हरदोई_क्षेत्र के प्रताप नगर चौराहा स्थित एक यज्ञ कुंड प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। मुमुक्ष आश्रम ब्रम्हावर्त तीर्थ बिठूर के पावन सानिध्य में कथा व्यास आचार्य संतोष भाई ने भगवान शिव द्वारा माता पार्वती को सुनाई गई अमर कथा का वर्णन किया। रविवार को अयोजन के दौरान कथा ब्यास ने कहा कि एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव से प्रश्न किया कि आप अजर अमर हैं और मुझे हर जन्म के बाद नए स्वरूप में वर्षों कठोर तपस्या के बाद आपको प्राप्त करना होगा। भगवान शिव के कंठ में पड़ी नर मुंड की माला का रहस्य जानने की जिज्ञासा भी जताई। भगवान शिव ने माता पार्वती से एकांत स्थान पर अमर कथा सुनने के लिए कहा ताकि कोई अन्य व्यक्ति इसे न सुन सके। बताया कि कथा श्रवण करने से अमरत्व प्राप्त हो जाता है। वहीं इस बीच जहां कथा सुनते हुए माता पार्वती को नींद आ गई तो वहीं भगवान शिव की अमर कथा वहां मौजूद दो कबूतरों ने पूरी सुन ली जिससे उन्हें अमरत्व प्राप्त हुआ। आयोजक मुख्य यजमान वरदानी सिंह ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन रोजाना दोपहर 12 से 3 और शाम 5 से 8 बजे तक होता है। वहीं बीते 14 फरवरी से 11 दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम का आज पांचवां दिन है। यज्ञकुंड पर विराजमान अनुभवी पंडित आचार्यों द्वारा सभी की शांति हेतु बने कुंड में आहुतियां दी जा रही है। इस दौरान यज्ञाचार्य पंकज त्रिवेदी निवेदक आदर्श सिंह, शिव सिंह, अनुज सिंह, अयोध्या प्रसाद, अवधेश शुक्ला, मनुआ शुक्ला, ब्रज किशोर, महेश अघिनोत्री, डब्लू सिंह, सबलू सिंह सहित तमाम महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

टड़ियावां । गोवंश की रक्षा करना हमारा व्यक्तिगत कर्तव्य है। यह बात ब्लाक प्रमुख रवि प्रकाश ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत सारीपुर छछेटा में अस्थाई गौ आश्रय स्थल के उद्घाटन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है, इनकी हमें रक्षा करना चाहिए। इस बीच ब्लाक प्रमुख श्री प्रकाश ने गौशाला स्थापना को लेकर डबल इंजन के सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौशाला के संचालन शुरू होने से किसानों की फसलों को छुट्टा पशुओं से निजात मिलेगी। इस अवसर बीडीओ नरोत्तम कुमार ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजकुमार सिंह के द्वारा 09 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत समझौता योग्य वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि विगत वर्ष 2009 से 2016 के मध्य जनपद के कोषागार से फर्जी ढ़ग से पीपीओ निर्गत कर पेंशन की धनराशि का अनियमित भुगतना/गबन की वसूली किये जाने के सम्बन्ध में प्रत्येक सोमवार को सायं 07 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जायेगी।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, हरदोई द्वारा विपणन विकास सहायता कार्यक्रम (एससीएसपी) के अन्तर्गत आज विकास खण्ड-अहिरोरी मे जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।