*जरूरतमंदों का हक मारा तो बख्शे नहीं जाएंगे जिम्मेदार : एमएलसी* *कछौना क्षेत्र पंचायत की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में हुई। बैठक में विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर किसी जरूरतमंद और पात्र का हक मारा गया तो संबंधित जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।* उन्होंने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों को अपनी निधि से दो-दो हाईमास्ट लाइट दिए जाने का एलान भी किया। क्षेत्र पंचायत की बैठक में एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया जाए। इस मंशा पर सभी को काम करना है। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य अभी अधूरे हैं उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले पूरा कर लिया जाए। खंड विकास अधिकारी मानवेंद्र शर्मा से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छूटे हुए पात्रों की सूची तैयार करा लें। पोर्टल खुलते ही नाम फीड करा दिए जाएंगे। बैठक में बिजली समस्या पर भी चर्चा हुई। एसडीओ को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रधान संघ के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने एक बैंक के कर्मचारियों पर किसान सम्मान निधि और वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के साथ अभद्रता किए जाने का मामला उठाया। बैठक में ब्लाक प्रमुख रामश्री, खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संचित अग्रवाल आदि मौजूद रहे...
*परीक्षार्थियों की भीड़ देख रेलवे को चलानी पड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें* *पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जुटी। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने पर स्टेशन पर भीड़ जुटने से रेल प्रशासन को स्पेशल ट्रेन चलानी पड़ी। नौ कोच की परीक्षा स्पेशल ट्रेन पूरी तरह भरकर चली* बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई होकर लखनऊ के लिए ट्रेन चली। जबकि दूसरी ट्रेन शाम की पाली की समाप्ति पर हरदोई के लिए चली। अव्यवस्था रोकने के लिए एसपी जीआरपी, आरपीएफ और रेल अधिकारी समेत स्टाफ भी स्टेशन पर
नव भारत साक्षरता मिशन के तहत जिले में अब तक 40 हजार निरक्षरों को चिह्नित किया जा चुका है। इनको विभिन्न माध्यमों से साक्षर किया जाएगा। नव भारत साक्षरता मिशन भारत सरकार की ओर से शुरू किया गया है यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इस योजना के तहत स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देकर निरक्षरों को साक्षर करने का कार्य किया जाना है। योजना के तहत 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के गैर-साक्षर लोगों को चिह्नित कर उनको साक्षर किया जाना है। जिले में स्वयंसेवकों से सर्वे कराया गया, जिसमेंं अब तक 3601 स्वयंसेवकों ने 40 हजार 199 निरक्षरों को चिह्नित किया है। निरक्षरों को विभिन्न संचार माध्यमों से साक्षर करने का कार्य किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सर्वे में लक्ष्य से अधिक निरक्षरों को चिह्नित किया गया है। इनको साक्षर करने का कार्य किया जा रहा है।
*हरदोई: 388 विद्यालय हुए निपुण, नए आदेशों से फंसा पेच* *निपुण भारत मिशन के तहत जिले के 388 विद्यालयों को निपुण घोषित कर दिया गया, मगर उनके निपुण घोषित होते ही नए आदेश से पेच फंस गया है। पहले 75 प्रतिशत के मानक को अब 80 प्रतिशत कर दिया गया है।* इससे अब सभी विद्यालयों की फिर से समीक्षा की जा रही है। निपुण भारत मिशन के तहत सभी परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाया जाना है। इसके लिए कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों को हिंदी और गणित विषय में निपुण बनाया जाना है। इसकी मॉनीटरिंग और सर्वे के लिए डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों को लगाया गया था। डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विभागीय एप के माध्यम से 1400 परिषदीय विद्यालयों का सर्वे कराया गया। इसमें से 1160 का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें विद्यालय में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या के सापेक्ष 75 प्रतिशत बच्चों के निपुण होने पर विद्यालयों को निपुण घोषित कर दिया गया। इसके आधार पर वर्तमान में 1160 में से 388 विद्यालयों को निपुण विद्यालय के रूप में घोषित किया गया है। मगर अब परियोजना की ओर से नए निर्देश जारी कर दिए गए है, जिसमें पंजीकरण में से 80 प्रतिशत विद्यार्थियों के निपुण होने पर ही विद्यालय को निपुण मना जाएगा। इससे निपुण विद्यालय की संख्या घटकर 1160 में 192 ही रह गई है। विभागीय अधिकारी अब दोनों सूची की समीक्षा कर रहे हैं। जिला समन्वयक राकेश शुक्ला ने बताया कि निपुण के मानक के संबंध में कुछ समस्या आ रही है। इसलिए दोनों सूची का मिलान किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार निपुण विद्यालय घोषित किए जाएंगे। अन्य विद्यालयों को भी विद्यार्थियों को निपुण बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिनकी लगातार समीक्षा की जा रही है।
हरदोई। कलक्ट्रेट परिसर में अब जर्जर तार व पोल के स्थान पर नए विद्युत पोल व एबी कंडक्टर डाले
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
नरेश अग्रवाल ऐसे भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो सपा से भाजपा तक यूपी की हर बड़ी पार्टी में रह
हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।
सरकारी राशन की दुकान पर अब दुकानदार घाटोली नहीं कर सकेंगे घाटोली रोकने के लिए ईवेईंग मशीन जिले में आ गई है
सोमवार को लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जीडीसी के मुख्य आयोजन में शामिल होने के लिए हरदोई में उद्योग लगाने वाले 47 उद्यमी जाएंगे
