बेमौसम हुई बारिश और ओला गिरने से रबी की फसलों को नुकसान हुआ है सर्वे में पूरे जिले में फसलों के नुकसान का आकलन 8 प्रतिशत रहा है

कांग्रेसियों ने बुधवार को सरत तहसील पहुंच कर किसानों की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें ओला वेस्ट अतिवृष्ट से हुए फसलों के नुकसान का मुआ पूजा सरकार व बीमा कंपनी से दिलाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन उप जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने समस्त प्रधानाचार्य से कहा है कि 6 फरवरी तक उपलब्ध कराया जाए डाटा

बारिश होने और ओला गिरने से फसलों को हुआ नुकसान कराया जाएगा सर्वे

घरौनी कार्य होने के बाद विवादों में आएगी कमी जिले के गांव में घरौनी कार्य कराया जा रहा है जिसमें पुरानी आबादी के गाटों के विवरण के साथ सर्वेक्षण कार्य पूर्ण होने कराए जा रहा

2025 तक भारत को टीवी मुक्त बनाने के संकल्प को सरकार बनाने के लिए क्षय रोग विभाग में काम शुरू किया है

नव भारत साक्षरता मिशन के तहत जिले में अब तक 40 हजार निरक्षरों को चिह्नित किया जा चुका है। इनको विभिन्न माध्यमों से साक्षर किया जाएगा। नव भारत साक्षरता मिशन भारत सरकार की ओर से शुरू किया गया है यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। इस योजना के तहत स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देकर निरक्षरों को साक्षर करने का कार्य किया जाना है। योजना के तहत 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के गैर-साक्षर लोगों को चिह्नित कर उनको साक्षर किया जाना है। जिले में स्वयंसेवकों से सर्वे कराया गया, जिसमेंं अब तक 3601 स्वयंसेवकों ने 40 हजार 199 निरक्षरों को चिह्नित किया है। निरक्षरों को विभिन्न संचार माध्यमों से साक्षर करने का कार्य किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सर्वे में लक्ष्य से अधिक निरक्षरों को चिह्नित किया गया है। इनको साक्षर करने का कार्य किया जा रहा है।

*हरदोई: 388 विद्यालय हुए निपुण, नए आदेशों से फंसा पेच* *निपुण भारत मिशन के तहत जिले के 388 विद्यालयों को निपुण घोषित कर दिया गया, मगर उनके निपुण घोषित होते ही नए आदेश से पेच फंस गया है। पहले 75 प्रतिशत के मानक को अब 80 प्रतिशत कर दिया गया है।* इससे अब सभी विद्यालयों की फिर से समीक्षा की जा रही है। निपुण भारत मिशन के तहत सभी परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाया जाना है। इसके लिए कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों को हिंदी और गणित विषय में निपुण बनाया जाना है। इसकी मॉनीटरिंग और सर्वे के लिए डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों को लगाया गया था। डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विभागीय एप के माध्यम से 1400 परिषदीय विद्यालयों का सर्वे कराया गया। इसमें से 1160 का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें विद्यालय में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या के सापेक्ष 75 प्रतिशत बच्चों के निपुण होने पर विद्यालयों को निपुण घोषित कर दिया गया। इसके आधार पर वर्तमान में 1160 में से 388 विद्यालयों को निपुण विद्यालय के रूप में घोषित किया गया है। मगर अब परियोजना की ओर से नए निर्देश जारी कर दिए गए है, जिसमें पंजीकरण में से 80 प्रतिशत विद्यार्थियों के निपुण होने पर ही विद्यालय को निपुण मना जाएगा। इससे निपुण विद्यालय की संख्या घटकर 1160 में 192 ही रह गई है। विभागीय अधिकारी अब दोनों सूची की समीक्षा कर रहे हैं। जिला समन्वयक राकेश शुक्ला ने बताया कि निपुण के मानक के संबंध में कुछ समस्या आ रही है। इसलिए दोनों सूची का मिलान किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार निपुण विद्यालय घोषित किए जाएंगे। अन्य विद्यालयों को भी विद्यार्थियों को निपुण बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिनकी लगातार समीक्षा की जा रही है।

यू डायस प्लस पोर्टल पर डाटा पूरा न करने पर 811 निजी विद्यालयों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है

रबी की ई खसरा पड़ताल करने वाले लेखपालों सहित अन्य कर्मियों को प्रति घंटे के लिए निर्धारित धनराशि के साथ ही इंटरनेट रिचार्ज के लिए और पावर बैंक के लिए अतिरिक्त रुपए की धनराज का भुगतान किया जाएगा