जिले में पुलिस परीक्षा भर्ती के तहत दूसरे दिन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई

नहर में पानी आया तो किसानों के खिले चेहरे ग्रामीणों का कहना है कि यह फसलों की सिंचाई हो सकेगी

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ग्रामीणों को वर्ष की सुविधा शुरू करने जा रहा है इसके लिए 23 मार्गो को चिन्हित किया गया है

जिले के लिए 19 फरवरी की तारीख यादगार बनने जा रही है

हरदोई। निपुण भारत मिशन के तहत जिले के 388 विद्यालयों को निपुण घोषित कर दिया गया, मगर

भगवान शिव ने माता पार्वती को सुनाई अमर कथा बेनीगंज/हरदोई_क्षेत्र के प्रताप नगर चौराहा स्थित एक यज्ञ कुंड प्रांगण में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। मुमुक्ष आश्रम ब्रम्हावर्त तीर्थ बिठूर के पावन सानिध्य में कथा व्यास आचार्य संतोष भाई ने भगवान शिव द्वारा माता पार्वती को सुनाई गई अमर कथा का वर्णन किया। रविवार को अयोजन के दौरान कथा ब्यास ने कहा कि एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव से प्रश्न किया कि आप अजर अमर हैं और मुझे हर जन्म के बाद नए स्वरूप में वर्षों कठोर तपस्या के बाद आपको प्राप्त करना होगा। भगवान शिव के कंठ में पड़ी नर मुंड की माला का रहस्य जानने की जिज्ञासा भी जताई। भगवान शिव ने माता पार्वती से एकांत स्थान पर अमर कथा सुनने के लिए कहा ताकि कोई अन्य व्यक्ति इसे न सुन सके। बताया कि कथा श्रवण करने से अमरत्व प्राप्त हो जाता है। वहीं इस बीच जहां कथा सुनते हुए माता पार्वती को नींद आ गई तो वहीं भगवान शिव की अमर कथा वहां मौजूद दो कबूतरों ने पूरी सुन ली जिससे उन्हें अमरत्व प्राप्त हुआ। आयोजक मुख्य यजमान वरदानी सिंह ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन रोजाना दोपहर 12 से 3 और शाम 5 से 8 बजे तक होता है। वहीं बीते 14 फरवरी से 11 दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम का आज पांचवां दिन है। यज्ञकुंड पर विराजमान अनुभवी पंडित आचार्यों द्वारा सभी की शांति हेतु बने कुंड में आहुतियां दी जा रही है। इस दौरान यज्ञाचार्य पंकज त्रिवेदी निवेदक आदर्श सिंह, शिव सिंह, अनुज सिंह, अयोध्या प्रसाद, अवधेश शुक्ला, मनुआ शुक्ला, ब्रज किशोर, महेश अघिनोत्री, डब्लू सिंह, सबलू सिंह सहित तमाम महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हरदोई। संडीला के पौराणिक शीतला माता मंदिर का सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास के कार्य कराए जाने के प्रस्ताव

*क्रिकेट टीमों में चयन के लिए कराएं पंजीकरण* *डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 2023-24 के तहत विभिन्न आयु वर्ग की क्रिकेट टीमों में चयन के लिए खिलाड़ियों को चुना जाएगा। अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि 15 फरवरी से पंजीकरण फार्म एसोसिएशन की वेबसाइट पर आनलाइन स्वीकार किए जाएंगे* पंजीकरण के लिए खिलाड़ी का हरदोई जनपद का निवासी होना अनिवार्य है। अन्य किसी माध्यम से पंजीकरण फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। खिलाड़ी अपना अंडर 14 वर्ष, अंडर 16 वर्ष, अंडर 19 वर्ष, अंडर 25 वर्ष एवं रणजी ट्राफी के लिए आनलाइन पंजीकरण करा सकता है। पंजीकरण के बाद यूआईडी नंबर दिया जाएगा। सभी खिलाड़ी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन कानपुर द्वारा निर्धारित पंजीकरण शुल्क 400 रुपये व यूआईडी नंबर पिहानी चुंगी के पास हरदोई क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय में जमा करें। पंजीकरण शुल्क जमा न करने पर पंजीकरण अमान्य माना जाएगा।

*हरदोई: यूपी बोर्ड के छूटे परीक्षार्थियों को मिलेगा मौका* *यूपी बोर्ड की इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रहे परीक्षार्थियों को एक और मौका दिया गया है। उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा आज जीआईसी व जीजीआईसी हरदोई में होगी।* माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड की इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 जनवरी से 2 फरवरी के बीच कराई गई थी। प्रयोगात्मक परीक्षा में कहीं परीक्षक के न पहुंचने पर परीक्षाएं नहीं हो सकी थी, कई विद्यार्थी अनुपस्थित हो गए थे। ऐसे सभी विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरदोई में आयोजित की जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद्र प्रसाद ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक भेजने के निर्देश दिए हैं। ---------- प्रवेश पत्र पाने के लिए शिक्षकों की लगी रही लाइन यूपी बोर्ड की विद्यार्थियों के प्रवेश पत्रों का वितरण संकलन केंद्र से किया जा रहा है। गुरुवार को प्रवेश पत्र पाने के लिए विद्यालय के शिक्षकों की लाइन लगी रही। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को समय से विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित करने के निर्देश दिए हैं। ---------- उत्तर पुस्तिकाओं का जारी है वितरण माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण गुरुवार को भी जारी रहा। विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर उनका मिलान कर लेकर गए। सभी प्रधानाचार्यों को उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

*हरदोई: रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर को ले गई सीबीआई* *बालामऊ जक्शन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के कार्यालय एवं कार्यशाला पर शुक्रवार को सीबीआई टीम ने छापा मारा और पूछताछ के बाद सेक्शन इंजीनियर को अपने साथ ले गई। सीबीआई टीम के छापे से रेल कर्मियों ने खलबली मच गई।* सीबीआई की टीम बालामऊ जंक्शन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार के कार्यालय पर पहुंची। सीबीआई के अधिकारियों ने कई घंटे तक कार्यालय में जांच पड़ताल की। सीबीआई के कर्मचारियों ने कार्यालय में तैनात अन्य कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार से कई घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर के कार्यालय में रखे कई अभिलेख अपने कब्जे में लिए उनको सीज कर दिया। इसके साथ ही एक लैपटॉप व अन्य उपकरण भी सीज कर दिए। सीज किए गए लैपटॉप व अभिलेख के साथ सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार को भी अपने साथ ले गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद मंडल सुधीर सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी है।