*क्रिकेट टीमों में चयन के लिए कराएं पंजीकरण* *डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 2023-24 के तहत विभिन्न आयु वर्ग की क्रिकेट टीमों में चयन के लिए खिलाड़ियों को चुना जाएगा। अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि 15 फरवरी से पंजीकरण फार्म एसोसिएशन की वेबसाइट पर आनलाइन स्वीकार किए जाएंगे* पंजीकरण के लिए खिलाड़ी का हरदोई जनपद का निवासी होना अनिवार्य है। अन्य किसी माध्यम से पंजीकरण फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। खिलाड़ी अपना अंडर 14 वर्ष, अंडर 16 वर्ष, अंडर 19 वर्ष, अंडर 25 वर्ष एवं रणजी ट्राफी के लिए आनलाइन पंजीकरण करा सकता है। पंजीकरण के बाद यूआईडी नंबर दिया जाएगा। सभी खिलाड़ी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन कानपुर द्वारा निर्धारित पंजीकरण शुल्क 400 रुपये व यूआईडी नंबर पिहानी चुंगी के पास हरदोई क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय में जमा करें। पंजीकरण शुल्क जमा न करने पर पंजीकरण अमान्य माना जाएगा।