जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ अयोजन . #हरदोई: जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, हरदोई के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नारायण बालिका डिग्री कॉलेज, बावन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देश दीपक दीक्षित, मंडल अध्यक्ष, बावन, भारतीय जनता पार्टी एवं जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुषर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि देश दीपक दीक्षित, मंडल अध्यक्ष, बावन, भारतीय जनता पार्टी द्वारा जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन एवं कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया । जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा द्वारा उपस्थित युवाओं को जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी के विषय में बताते हुए कहा गया कि समाज में इनका योगदान इतना महान रहा कि इन्हे देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। सभी युवाओं से अपील की कि सभी जननायक के जीवन के बारे में पढ़ते हुए उनके जीवन से सीख लें और अपने देश और समाज के लिए सदैव समर्पित रहें।

*कछौना, हरदोई।* पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने पुलिस भर्ती परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए रविवार को परीक्षा केन्द्र एसएमडी पटेल महाविद्यालय व श्री जानकी प्रसाद इण्टर कॉलेज पतसेनी कछौना सहित अन्य केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा आयोजित होने वाले कक्षों में सीसीटीवी कैमरो एवं उनके संचालन की स्थिति, कंट्रोल रूम, बच्चों के बैठने हेतु सीटिंग प्लान आदि का जायजा लिया एवं संबंधित केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम और कोषागार कक्ष का भी निरीक्षण किया। केन्द्रों पर उन्होंने अभ्यर्थियों के बैग रखने के स्थान, वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था आदि का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं जाने की प्रथमिकता हैं, किसी भी हालत में परीक्षा में व्यवधान पहुंचाने वालों को बक्सा नहीं जाएगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का आज रविवार को दूसरा दिन है। पुलिस भर्ती परीक्षा के जनपद हरदोई में 20 परीक्षा केंद्र है। परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को द्वितीय पाली में पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने टड़ियावां स्थित तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, निरीक्षण करने वाले केंद्र में ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज नेवादा,अनिल पब्लिक इंटर कॉलेज,अनिल पब्लिक महाविद्यालय गद्दी पुरवा, सिकंदरपुर शामिल हैं।इस दौरान एसपी ने कहा पुलिस भर्ती परीक्षा हर हाल में सुरक्षित और शांति पूर्ण,शुचितापूर्ण सुनिश्चित कराए जाने के लिए प्रशासन द्वारा कमर कसी गई हैं और उनके द्वारा जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों कर समय समय पर निरीक्षण किया जा रहा है।

*जनपद सीतापुर के प्रगतिशील किसान संदीप सिंह के खेत पर पहुंचकर गन्ना की विभिन्न प्रजातियों की कछौना क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल ने ली जानकारी* *कछौना, हरदोई।* बघौली शुगर एंड डिस्टलरी लिमिटेड कई दशक से बंद चल रही थी। जिसे डालमिया ग्रुप ने अधिग्रहित कर पुनः चालू कर चलाने का बीड़ा उठाया है। जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। पुनः शुगर मिल चालू होने से क्षेत्र को नई विकास की गति मिलेगी। डालमिया ग्रुप की उत्तर प्रदेश में चार शुगर मिल संचालित है। जिसमें पड़ोसी जनपद सीतापुर के रामगढ़ में स्थित मिल के अंतर्गत गन्ना किसानों के जीवन में बदलाव को कछौना क्षेत्र के किसानों ने शनिवार को रामगढ़ के अंतर्गत ग्राम सभा वीहट वीरम में गन्ना किसानों से गन्ना बुवाई गन्ना उत्पादन कृषि यंत्र देखकर गन्ना उत्पादन के बारे में जानकारी ली। वीहट वीरम ग्राम सभा में प्रगतिशील किसान संदीप सिंह के खेत में पहुंचकर गन्ना की विभिन्न प्रजातियां देखी। उनकी बुवाई की ट्रेंच विधि व सामान्य तरीके से बुवाई को देखा। गन्ना खेतों में बुवाई के तरीके, फसल उत्पादन, सिंचाई, दवा, छिड़काव, कटाई आदि तरीके को अच्छी तरीके से सीखा। जिससे किसान प्रतिनिधि मंडल अनुभव लेकर अपने क्षेत्र में अच्छा उत्पादन कर सके। उनके जीवन में बदलाव आ सके। कृषि यंत्र ट्रेंच टिलर पावर स्प्रे, स्टबल समर, ऑटोमेटिक शुगर मेड प्लांटिंग मशीन, तोताहल, ऑटोमेटिक स्प्रे मशीन, कल्टीवेटर, शुगन केन रोटरी, रोटावेटर आदि का यंत्रों की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान रामगढ़ चीनी मिल के महाप्रबंधक उमाकांत पाठक व सहायक प्रबंधक आरएन दीक्षित ने किसानों के प्रश्नों के उत्तर दिए। डालमिया ग्रुप की कार्य शैली के बारे में बताया। यह परिवार के रूप में कार्य करते हैं। किसानों को खाद बीज कृषि यंत्र उपकरण आदि सुविधाएं आदि मुहैया करई जातीहै। गन्ना किसानों की फसल का समय से भुगतान होता है। सीधे किसानों से संबंध रखा जाता है। बिचौलिए दूर-दूर तक नहीं नजर आते हैं। शुगर मिल के संचालक के साथ उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। महिलाओं को समूह के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हैं। बेरोजगार युवकों को कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर दिए जाते हैं। स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं स्वच्छ पेयजल कंप्यूटर आदि मुहैया करके सर्वांगीण विकास कराया जाता है। किसान प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ गन्ना विकास अधिकारी सरोज दीक्षितज़ गन्ना विकास अधिकारी उपेन्द्र सिंह के साथ भगत सिंह किसान, कृषक अवनीश कुमार पटेल, धनंजय सिंह, सुनील सिंह, प्रेम यादव, शिवम सिंह, पूर्व प्रधान राम शंकर सिंह ने बुवाई बीज उपचार उत्पादन की जानकारी ली। इस अनुभव को अपने क्षेत्र में गन्ना उत्पादन में क्रियान्वयन कर गन्ना उत्पादन में एक अलग पहचान बनाने की बात कही।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

किसान सीधे करेंगे निर्यात गठित होंगे गेहूं धान सरसों और मक्का के क्लस्टर

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्मिकों का डाटा एकत्र कर अब उन्हें मतदान प्रक्रिया पूर्ण करवाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा