उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का आज रविवार को दूसरा दिन है। पुलिस भर्ती परीक्षा के जनपद हरदोई में 20 परीक्षा केंद्र है। परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को द्वितीय पाली में पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने टड़ियावां स्थित तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, निरीक्षण करने वाले केंद्र में ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज नेवादा,अनिल पब्लिक इंटर कॉलेज,अनिल पब्लिक महाविद्यालय गद्दी पुरवा, सिकंदरपुर शामिल हैं।इस दौरान एसपी ने कहा पुलिस भर्ती परीक्षा हर हाल में सुरक्षित और शांति पूर्ण,शुचितापूर्ण सुनिश्चित कराए जाने के लिए प्रशासन द्वारा कमर कसी गई हैं और उनके द्वारा जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों कर समय समय पर निरीक्षण किया जा रहा है।
