*कछौना, हरदोई।* पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी ने पुलिस भर्ती परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए रविवार को परीक्षा केन्द्र एसएमडी पटेल महाविद्यालय व श्री जानकी प्रसाद इण्टर कॉलेज पतसेनी कछौना सहित अन्य केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा आयोजित होने वाले कक्षों में सीसीटीवी कैमरो एवं उनके संचालन की स्थिति, कंट्रोल रूम, बच्चों के बैठने हेतु सीटिंग प्लान आदि का जायजा लिया एवं संबंधित केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम और कोषागार कक्ष का भी निरीक्षण किया। केन्द्रों पर उन्होंने अभ्यर्थियों के बैग रखने के स्थान, वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था आदि का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं जाने की प्रथमिकता हैं, किसी भी हालत में परीक्षा में व्यवधान पहुंचाने वालों को बक्सा नहीं जाएगा।