संडीला- अधिवक्ता अभिषेक दीक्षित ने बताया कि मिश्रिख लोकसभा सीट के सांसद अशोक रावत ने  संडीला क्षेत्र के गौरव क्रांतिकारी मदारी पासी  के नाम से इमालिया बाग चौराहे का नाम रखने व वहां पर उनकी एक मूर्ति की स्थापना की मांग वर्तमान सरकार से की है।उनकी इस मांग का वह समर्थन करते है उन्होंने कहा की  सांसद को  मदारी पासी को याद करने में लगभग 15 वर्ष लग गए और जब आपने उनको याद भी किया तो सिर्फ एक चौराहे तक सीमित कर दिया उन्होंने कहा की  सांसद को यह याद दिलाना चाहता हूं की मदारी पासी  का व्यक्तित्व अत्यंत विराट था।किसी चौराहे का नामकरण उनके नाम से कर देने मात्र से क्षेत्र के दलित शोषित,पिछड़ों वा आमजन को कोई लाभ नहीं मिलने वाला।बल्कि क्रांतिकारी मदारी पासी  को सच्ची श्रद्धांजलि इस अर्थ में दी जा सकती है कि संडीला में उनके नाम से एक सरकारी डिग्री कॉलेज एवं टेक्निकल इंस्टिट्यूट की स्थापना करवाई जाए। उन्होंने  सरकार से यह मांग करते हुए कहा  कि क्रांतिकारी मदारी पासी जी के नाम से कम से कम यह सरकार संडीला में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना के साथ ही एक टेक्निकल इंस्टिट्यूट की स्थापना भी करवाए ताकि यहां के लोगों को उनकी आगे की शिक्षा के लिए बाहर  न जाना पड़े,और सस्ती एवं सुलभ शिक्षा संडीला में ही उपलब्ध हो