टड़ियावां । गोवंश की रक्षा करना हमारा व्यक्तिगत कर्तव्य है। यह बात ब्लाक प्रमुख रवि प्रकाश ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत सारीपुर छछेटा में अस्थाई गौ आश्रय स्थल के उद्घाटन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है, इनकी हमें रक्षा करना चाहिए। इस बीच ब्लाक प्रमुख श्री प्रकाश ने गौशाला स्थापना को लेकर डबल इंजन के सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौशाला के संचालन शुरू होने से किसानों की फसलों को छुट्टा पशुओं से निजात मिलेगी। इस अवसर बीडीओ नरोत्तम कुमार ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।