गोरखपुर। “स्वच्छ तीर्थ अभियान” के अन्तर्गत महानगर के समस्त धार्मिक स्थलो पर 14.01.2023 से 22.01.2024 तक विधिवत साफ-सफाई का कार्य कराए जाने के निर्देश के क्रम में महानगर के महादेव झारखंडी शिव मंदिर, शिव मंदिर गोपलापुर, राधा कृष्ण मंदिर पुलिस लाइन, विष्णु मंदिर भेड़ियागढ पर जन सहभागिता के माध्यम से विधिवत साफ-सफाई का कार्य कराया गया। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगारवाल द्वारा महादेव झारखंडी मंदिर में पार्षदगण एवम नगर निगम के अधिकारियों एवम कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को आर.आर.आर. सिद्धांत (रियूज रिडूज, रिसाइकिल), वेस्ट टू कम्पोस्ट/वेस्ट टू वेल्थ के बारे में आम जनता को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त वार्डो मे स्थित कचरे वाले खाली प्लाटों एवं गार्बेज वल्नूरेवल प्वाईन्ट (जी0वी0पी0) मुक्ति के लिए सफाई का कार्य कराते हुए महानगर को प्लास्टिक फ्री जोन बनाने हेतु जनता को जागरूक करते हुए जूट एव कपडे के झोले का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम में मा० पार्षद रणंजय सिंह जुगनू, राजा यादव, उप नगर आयुक्त मणिभूषण तिवारी, जोनल अधिकारी अनुष्का सिंह एवम अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

22 जनवरी को लॉन्च होंगे ₹500 के नए नोट हटाई जाएगी महात्मा गांधी की तस्वीर जानिए आरबीआई ने क्या कहा

समय हो गया पूरा सड़क फ्लावर रिंग रोड अब अधूरा

गोरखपुर। प्रदेश भर में युवाओं को बीजेपी से जोड़ने और नव मतदाता पंजीकरण कराने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गोरखपुर क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय सहित अन्य स्थानों पर युवाओं का पंजीकरण कराया और उन्हें भगवा ध्वज वितरित किया। इस दौरान युवाओं ने भी जमकर इस अभियान में भाग लिया और उत्साह दिखाया। भगवा ध्वज ग्रहण करते वक्त हर युवा के जुबान पर जय श्री राम हर घर भगवा का नारा गुंजमायन था। अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय मौजूद थे। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पुरुष्राथ सिंह भी मौजूद रहे। जिन्होंने कहा कि लगभग 25000 से ज्यादा युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इसके अलावा 1000 भगवा ध्वज भी लोगों में वितरित किया जा रहा है। पंजीकरण अभियान के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजनानंद राय ने बताया कि 25 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी 5000 युवाओं से संवाद स्थापित करेंगे इसको लेकर तैयारियां की जा रहे हैं लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों और अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जाए।

यूपी में और बड़ी गैलन मौसम विभाग ने बताया क्यों इतनी शीतलहर कब तक मिलेगी राहत

लंदन आई की तर्ज पर अब बनेगा गोरखपुर आई फ्रांस ब्रिटेन और यूएस की कंपनियां आई आगे

गोरखपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच जनपद गोरखपुर मे उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आवाहन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में आज पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जन संवाद अटेवा चला आपके द्वार कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया गया।सिंचाई विभाग एवम चकबन्दी विभाग व तहसील सदर में अटेवा जिला अध्यक्ष श्री सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में संवाद किया गया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार व संतोष पाठक ने बताया कि जन संवाद में अटेवा चला आपके द्वार कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के लोग लामबंद हो। 25 जनवरी को विश्व विद्यालय के सामने पंत पार्क से गांधी मूर्ति टाउन हाल तक गोरखपुर में मतदाता जागरूकता एवं पेंशन मार्च तथा 4 फरवरी को रन फार ओ पी एस लखनऊ में प्रतिभा कर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे ।2024 के चुनाव में संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। विगत आंदोलन में संगठित होकर सभी विभागों के सभी शिक्षक कर्मचारी की आर्थिक सामाजिक सुरक्षा का संघर्ष किया जाय जो पुरानी पेंशन बहाली तक अनवरत चलता रहेगा। जिला संयुक्त मंत्री अर्जुन गुप्ता व शिव प्रसाद शर्मा ने कहा की पुरानी पेंशन में हमारा भविष्य सुरक्षित हैं एवं एनपीएस ने हमें छलने का काम किया है जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी ।इसलिए सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को प्रतिभाग करने की आवश्यकता है।इसी क्रम कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा चकबन्दी विभाग जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पांडे,लेखपाल संघ जिला अध्यक्ष विवेक सिंह , प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा जिला मंत्री, जावेद तहसील मंत्री, हरि प्रकाश श्रीवास्तव, विवेक सिंह, जयदेव सिंह आशीष पांडेय आलिया विनय श्रीवास्तव ममता धामा, मृदुला सिंह, प्रियंका सिंह, रोजी पांडेय, प्रियंका श्रीवास्तव सरिता यादव, व अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिंग रोड की सौगात हरबर्ट बंधे से मनीराम तक 10 किमी लंबा बनेगा फूलने

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने समस्त युवा संगठन के साथ यांत्रिक कारखाना का भ्रमण किया। इस दौरान कर्मठ कार्यकर्ता विनय ने कहा कि हम अपने युवा साथियों के समक्ष यह घोषणा करते हैं कि जब तक एनपीएस समाप्त नहीं करवा लेते तब तक हम वूलन वस्त्र धारण नहीं करेंगे सभी युवा साथियों में यह घोषणा सुनते ही जोश आ गया जिस पर महामंत्री ने आश्वासन दिया कि इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र, विद्यासागर, सतीश श्रीवास्तव, बृजपाल सिंह, संजय सिंह, जयप्रकाश, अजय त्रिपाठी, दीपक प्रजापति, अजय गुप्ता, राजेश पांडे, बृजेश यादव, युवा संगठन के तेजस्वी पदाधिकारी अंशुमाल पाठक, निशांत यादव, दीपक पांडे, चंद्रिका, धीरज यादव, विनय, दीपक गुप्ता, अल्बर्ट पीटर इत्यादि लोग उपस्थित थे

गोरखपुर। अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को प्रधानमंत्री द्वारा होना सुनिश्चित हुआ है, जिसको लेकर पूरे देश में उल्लास का माहौल है। राम मंदिर को लेकर प्रदेश भर में जगह-जगह शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली जवराही है। मंदिरों में हवन पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा है। राम मंदिर निर्माण को लेकर कथा प्रवचन एवं कलश यात्रा ग्राम भीटी खोरिया से निकली गई। इस दौरान कथा प्रवचन 20 जनवरी से 28 जनवरी तक कथावाचक मानस महारथी जी मानस केसरी जी पूज्य मानस मंदाकिनी द्वारा शुरू है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम पांडेय, शिवनारायण पांडे, तेज नारायण पांडे , दुर्विजय पांडे एवं समस्त ग्राम वासी के सहयोग से आयोजित हो रहा है।