गोरखपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच जनपद गोरखपुर मे उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आवाहन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में आज पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जन संवाद अटेवा चला आपके द्वार कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया गया।सिंचाई विभाग एवम चकबन्दी विभाग व तहसील सदर में अटेवा जिला अध्यक्ष श्री सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में संवाद किया गया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार व संतोष पाठक ने बताया कि जन संवाद में अटेवा चला आपके द्वार कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के लोग लामबंद हो। 25 जनवरी को विश्व विद्यालय के सामने पंत पार्क से गांधी मूर्ति टाउन हाल तक गोरखपुर में मतदाता जागरूकता एवं पेंशन मार्च तथा 4 फरवरी को रन फार ओ पी एस लखनऊ में प्रतिभा कर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे ।2024 के चुनाव में संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। विगत आंदोलन में संगठित होकर सभी विभागों के सभी शिक्षक कर्मचारी की आर्थिक सामाजिक सुरक्षा का संघर्ष किया जाय जो पुरानी पेंशन बहाली तक अनवरत चलता रहेगा। जिला संयुक्त मंत्री अर्जुन गुप्ता व शिव प्रसाद शर्मा ने कहा की पुरानी पेंशन में हमारा भविष्य सुरक्षित हैं एवं एनपीएस ने हमें छलने का काम किया है जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी ।इसलिए सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को प्रतिभाग करने की आवश्यकता है।इसी क्रम कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा चकबन्दी विभाग जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पांडे,लेखपाल संघ जिला अध्यक्ष विवेक सिंह , प्रदेश संगठन मंत्री धनंजय श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा जिला मंत्री, जावेद तहसील मंत्री, हरि प्रकाश श्रीवास्तव, विवेक सिंह, जयदेव सिंह आशीष पांडेय आलिया विनय श्रीवास्तव ममता धामा, मृदुला सिंह, प्रियंका सिंह, रोजी पांडेय, प्रियंका श्रीवास्तव सरिता यादव, व अन्य लोग उपस्थित रहे।