गोरखपुर। अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को प्रधानमंत्री द्वारा होना सुनिश्चित हुआ है, जिसको लेकर पूरे देश में उल्लास का माहौल है। राम मंदिर को लेकर प्रदेश भर में जगह-जगह शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली जवराही है। मंदिरों में हवन पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा है। राम मंदिर निर्माण को लेकर कथा प्रवचन एवं कलश यात्रा ग्राम भीटी खोरिया से निकली गई। इस दौरान कथा प्रवचन 20 जनवरी से 28 जनवरी तक कथावाचक मानस महारथी जी मानस केसरी जी पूज्य मानस मंदाकिनी द्वारा शुरू है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम पांडेय, शिवनारायण पांडे, तेज नारायण पांडे , दुर्विजय पांडे एवं समस्त ग्राम वासी के सहयोग से आयोजित हो रहा है।
