गोरखपुर। “स्वच्छ तीर्थ अभियान” के अन्तर्गत महानगर के समस्त धार्मिक स्थलो पर 14.01.2023 से 22.01.2024 तक विधिवत साफ-सफाई का कार्य कराए जाने के निर्देश के क्रम में महानगर के महादेव झारखंडी शिव मंदिर, शिव मंदिर गोपलापुर, राधा कृष्ण मंदिर पुलिस लाइन, विष्णु मंदिर भेड़ियागढ पर जन सहभागिता के माध्यम से विधिवत साफ-सफाई का कार्य कराया गया। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगारवाल द्वारा महादेव झारखंडी मंदिर में पार्षदगण एवम नगर निगम के अधिकारियों एवम कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को आर.आर.आर. सिद्धांत (रियूज रिडूज, रिसाइकिल), वेस्ट टू कम्पोस्ट/वेस्ट टू वेल्थ के बारे में आम जनता को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त वार्डो मे स्थित कचरे वाले खाली प्लाटों एवं गार्बेज वल्नूरेवल प्वाईन्ट (जी0वी0पी0) मुक्ति के लिए सफाई का कार्य कराते हुए महानगर को प्लास्टिक फ्री जोन बनाने हेतु जनता को जागरूक करते हुए जूट एव कपडे के झोले का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम में मा० पार्षद रणंजय सिंह जुगनू, राजा यादव, उप नगर आयुक्त मणिभूषण तिवारी, जोनल अधिकारी अनुष्का सिंह एवम अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
