गोरखपुर। थाना राजघाट पुलिस ने धोखाधड़ी कर गबन करने के आरोप में 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वांछित अभियुक्त रियाज अहमद पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी भरपुरवा थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर और इन्द्रजीत निगम पुत्र स्व. मुरारी लाल निगम निवासी निजामपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर के रहने वाले हैं। अभियुक्तों के कब्जे से धोखाधड़ी से अर्जित 4000 रुपये बरामद हुआ है।
गोरखपुर की कैंट पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अशोक डोम उर्फ टिंकू पुत्र स्व0 बसन्त डोम निवासी सूर्य बिहार कालोनी अम्बेडकर नगर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर का रहने वाला है।
खजनी गोरखपुर।। कड़ाके की ठंड का असर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में भी रहा। आज उप जिलाधिकारी राजू कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में सिर्फ 39 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर जांच करके उनका निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नियत समय के भीतर समाधान कराने का निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता नायब तहसीलदार राम सूरज प्रसाद कानूनगो लेखपाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में पहुंचे ज्यादातर लोग अपनी भूमि विवाद से संबंधित समस्याएं लेकर पेश हुए किंतु किसी भी मामले का मौके पर समाधान नहीं हुआ।
गोरखपुर। कैण्ट पुलिस ने लूट का अपराध करने के आरोप में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूट का 01 मोबाइल व 1500 रूपये बरामद हुआ है। अभियुक्त हर्ष चौहान पुत्र मदन चौहान निवासी अल्हादपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर और शेखर चौहान पुत्र राजेश चौहान निवासी हरसेवकपुर थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर के रहने वाले हैं।
गोरखपुर। कैण्ट पुलिस ने कूटरचित स्टाम्प तैयार कर प्रतिरूपण द्वारा अवैध मुहर का प्रयोग कर धोखाधड़ी करने के आरोप में 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभियुक्त रविदत्त मिश्रा पुत्र स्व0 रमाशंकर मिश्रा निवासी जगन्नाथपुर वार्ड नं 63 थाना कोतवाली शहर पैत्रक गाँव किशन गौरी थाना कोठी भार जनपद महराजगंज का रहने वाला है।
गोरखपुर अनाज मंडी भाव 20 जनवरी
कड़ी संख्या-16; राजीव की डायरी - शिक्षा का मंदिर और बढ़ता यौन शोषण
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हाई अलर्ट के बीच गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर विस्फोट की सूचना से खलबली, हिरासत में आरोपित
नए स्वरूप में नजर आएगा रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, अंतरराष्ट्रीय मानक पर होगा तैयार
24 घंटे की देरी से चल रही बिहार संपर्क क्रांति, वंदे भारत भी होने लगी लेट; अब रेल यात्रा पहाड़ चढ़ने से कम नहीं
