गोरखपुर। प्रदेश भर में युवाओं को बीजेपी से जोड़ने और नव मतदाता पंजीकरण कराने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गोरखपुर क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय सहित अन्य स्थानों पर युवाओं का पंजीकरण कराया और उन्हें भगवा ध्वज वितरित किया। इस दौरान युवाओं ने भी जमकर इस अभियान में भाग लिया और उत्साह दिखाया। भगवा ध्वज ग्रहण करते वक्त हर युवा के जुबान पर जय श्री राम हर घर भगवा का नारा गुंजमायन था। अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय मौजूद थे। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पुरुष्राथ सिंह भी मौजूद रहे। जिन्होंने कहा कि लगभग 25000 से ज्यादा युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इसके अलावा 1000 भगवा ध्वज भी लोगों में वितरित किया जा रहा है। पंजीकरण अभियान के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजनानंद राय ने बताया कि 25 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी 5000 युवाओं से संवाद स्थापित करेंगे इसको लेकर तैयारियां की जा रहे हैं लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों और अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जाए।
