परम्पराओं और संस्कृति से परिपूर्ण हमारा देश भारत में विभिन्न त्योहार मनाया जाता है और इन्ही में से एक है दुर्गा पूजा का त्यौहार । नौ दिनों के इस त्यौहार में दुर्गा माँ के नौ रूपों की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। यह उत्सव राक्षस महिषासुर पर योद्धा देवी दुर्गा की जीत का उत्सव है। दुर्गा पूजा का त्यौहार महिला शक्ति का चित्रण करता है और बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है । विभिन्न जगहों पर अलग अलग मान्यताओं के साथ दुर्गा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।साथियों आइये आपसी सौहार्द और खुशियाँ बाँट कर दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाए। आप सभी साथियों को मोबाइल वाणी के पूरे परिवार की ओर से दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड्डू से बातचीत की। गुड्डू का कहना है कि महिलाओं के नेतृत्व क्षमता बढ़ाने और उन्हें आगे ले जाने के लिए उनका शिक्षित होना बहुत जरूरी है।पढ़ाई लिखाई करेंगे तो आगे बढ़ेंगे नहीं तो मुश्किल है साथ ही महिलाओं को उद्यमी बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने में भूमि का अधिकार मिलने से उन्हें काफी सहायता मिलेगा। भमि से उन्हें कुछ पैसे मिल सकते हैं और वे को काम कर सकते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ऋतिक से साक्षात्कार लिया। ऋतिक ने बताया कि महिलाओं को निर्णय लेने का पूरा अधिकार है। घर और समाज चलने में महिलाओं की भूमिका सराहनीय है। महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए उनको शिक्षित होना होगा और प्रोफेशनल डिग्री हासिल करनी होगी। इसके लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आरजू से साक्षात्कार लिया। आरजू ने बताया कि महिलाओं को परिवार में निर्णय लेने की स्वतंत्रता होनी चाहिए । लेकिन आज के ज़माने में उनको अधिकार नही दिया जाता है। महिलाओं को मेहनत करना चाहिए और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ना चाहिए .

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मीनाक्षी से साक्षात्कार लिया। मीनाक्षी ने बताया कि महिलाएं अपना निर्णय खुद ले सकती हैं। वो दूसरों पर निर्भर रहना नही चाहती हैं। भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं छोटा सा रोजगार स्थापित कर सकती हैं। जैसे - पार्लर खोल सकती हैं , चिप्स - पापड़ बना सकती हैं,सिलाई का काम कर सकती हैं , इत्यादि। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं अपना अधिकार ले सकती हैं। समाज में एक - दूसरे को देखकर महिलाएं सीखेंगी और आगे बढ़ेंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रोली से साक्षात्कार लिया। रोली ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं बहुत सारे काम कर सकती हैं। वो फैसला लेने का सामर्थ्य रखती हैं। यदि महिलाओं के पास जमीन होगा तो लोन लेकर उस पर छोटा - मोटा काम कर सकती हैं। पैसे कमा कर वो अपनी गरीबी से निज़ात पा सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आहे से साक्षात्कार लिया ।आहे ने बताया कि आज के समय में महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनू से साक्षात्कार लिया ।सोनू ने बताया कि भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं उस भूमि पर खेती कर सकती हैं। जैसे - धान , गेहूं,इत्यादि। फसल को बेचकर अपना जीवन यापन अच्छे से कर पाएंगी। महिलाओं को समाज में इज्जत मिलेगी और नौकरी कर सकती है। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाओं का भविष्य उज्जवल होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शाहिल से साक्षात्कार लिया ।शाहिल ने बताया कि भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं उस भूमि पर खेती कर सकती हैं। नौकरी भी कर सकती हैं। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। शिक्षित महिलाएं समाज में घुल - मिल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से साबीना से साक्षात्कार लिया ।साबीना ने बताया कि महिलाएं शिक्षित होंगी तो नौकरी कर के गरीबी को दूर कर पाएंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। सरकार महिला उत्थान के लिए प्रयास कर रही है