उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शोएब से साक्षात्कार लिया ।शोएब ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं उस भूमि पर खेती कर सकती हैं। जैसे - गेहूं , चावल , सब्जी , इत्यादि

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रियंकासे साक्षात्कार लिया ।प्रियंका ने बताया कि महिलाओं को निर्णय लेने का अधिकार है। परिवार के सदस्यों को घर की बड़ी महिला के निर्णय का खुले मन स्वीकार करना चाहिए। जिस घर में सभी सदस्य एक - दूसरे की इज्जत करते हैं वहां ऐसा होना आसान होता है। कई महिलाएं खेतों में काम कर के पैसे कमाती। हैं। जैसे - धान लगाना , काटना,इत्यादि। कुछ अनाज को घर में उपयोग कर सकती हैं बाकी अनाज बेच कर पैसे कमा सकती हैं। आज के ज़माने में बिना पैसों के कोई काम नही होता है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तबस्सुम से साक्षात्कार लिया ।तबस्सुम ने बताया कि महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं और उनको जागरूक होने की जरुरत है । बेटियों को स्कूल भेजना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जुगुरता से साक्षात्कार लिया। जुगुरता ने बताया कि गरीबी में मेहनत कर के गुजारा करना पड़ता है। दूसरे के खेत में या घर में काम कर के घर चलता है। यदि इनके पति भूमि का अधिकार देंगे तो ये ख़ुशी से लेंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शहनाज से साक्षात्कार लिया। शहनाज ने बताया कि ज्यादातर परिवार में पुरुष ही निर्णय लेते हैं। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं अपना भविष्य बना सकती हैं,नौकरी या रोजगार कर सकती हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग लड़कियों को नही पढ़ते हैं। इस के जिम्मेदार माता - पिता होते हैं।माता - पिता को अपने बच्चों को शिक्षित करना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्ञाना देवी से साक्षात्कार लिया ।ज्ञाना देवी ने बताया कि महिलाएं यदि आगे बढ़ना चाहें तो बढ़ सकती हैं। इसमें कोई दिक्कत या परेशानी नही है। जीवन में कुछ पाने के लिए मेहनत करना होगा। बिना मेहनत के कुछ हासिल नही होगा। महिलाएं कारोबार करके या खेत में काम कर के आगे बढ़ सकती हैं। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं नौकरी कर सकती हैं या घर पर टूशन ले सकती हैं। बच्चों को शिक्षित कर सकती हैं

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शोभा से साक्षात्कार लिया ।शोभा ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो उनका विकास होगा। अपना अधिकार लेने में आसानी होगी। कोर्ट - कचहरी के कार्यों में शिक्षा मदद करता है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोनी श्रीवास्तव से साक्षात्कार लिया। मोनी श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो परिवार में निर्णय ले पाएंगी। बच्चों का पालन अच्छे से कर सकती हैं।यदि उनके पास जमीन मिले तो वो खेती कर के आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकती हैं।

आज के भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में मानसिक तनाव एक बहुत बड़ा चिंता का विषय बन गया है। मानसिक स्वास्थ्य न सिर्फ हमारे मन को बल्कि भावनाओं, सामाजिक व्यवहारों और शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है । यह हमारे सोचने, महसूस करने, और काम करने के तरीके को निर्धारित करता है। बढ़ते मानसिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, जो मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर ध्यान आकर्षित करता है। साथियों, हर साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। और इस साल यानी 2024 का थीम है "कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का समय आ गया है"। यह थीम व्यवसायों के लिए मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले वातावरण बनाने की आवश्यकता पर जोर देता है। आज के समय में कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य एक चिंता का विषय बन गया है क्योंकि अधिक से अधिक व्यक्ति काम से संबंधित दबावों के कारण तनाव, चिंता और डिप्रेशन का अनुभव करते हैं। इस मुद्दे को संबोधित करने से न केवल कर्मचारियों को लाभ होता है बल्कि संगठनात्मक उत्पादकता और संस्कृति भी बढ़ती है। साथ ही मन में सकारात्मक सोच का संचार होता है।