उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मन्जू से साक्षात्कार लिया ।मन्जू ने बताया कि पुरुष और महिला के लिए घर का काम बराबर होना चाहिए। दोनों के बीच भेदभाव नही होना चाहिए। शिक्षित होना बहुत जरुरी है। अशिक्षित इंसान कुछ नही कर सकता है। गरीबी दूर करने के लिए काम करना चाहिए या अपना दुकान खोल कर कमाना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मिरहा देवी से साक्षात्कार लिया। मिरहा देवी ने बताया कि महिलाओं का घर की सम्पत्ति में हक़ होना चाहिए और घर की बातों में उनका सलाह भी लेना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। औरतें सिलाई करके या बच्चों को पढ़ा कर पैसे कमा सकती हैं तथा अपनी गरीबी दूर कर सकती हैं। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है,इसका फायदा महिलाएं उठा सकती हैं ।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मीरा देवी से साक्षात्कार लिया। मीरा देवी ने बताया कि महिलाएं शिक्षित होंगी तो खुद के लिए निर्णय ले पाएंगी।वो हर कार्य करने के लिए सक्षम होंगी। गरीबी उन्मूलन के लिए महिलाएं मोमबत्ती , साबुन , इत्यादि बना कर रोजगार कर सकती हैं। महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने एवं नौकरी या रोजगार करने पर सम्मान बढ़ेगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम से साक्षात्कार लिया। पूनम ने बताया कि महिलाएं स्वयं निर्णय ले कर आगे बढ़ सकती हैं। महिलाएं नौकरी कर के आत्मनिर्भर होंगी तो उनकी राय परिवार में सब सदस्य लेंगे। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिलाएं घर में दिया बनाकर,मसाला पैक कर के या इसी प्रकार के अन्य कई कार्य कर के आत्मनिर्भर हो सकती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जुनैद से साक्षात्कार लिया ।जुनैद ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं नौकरी कर के अपना जीवन अच्छे से गुज़ार सकती हैं। सरकार महिलाओं को सिलाई मशीन दे रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं अपने जीवन को संवार सकती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पियुष पांडेय से साक्षात्कार लिया ।पियुष पांडेय ने बताया कि शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं उस भूमि पर खेती कर सकती हैं।जैसे - गेहूं , चावल , इत्यादि।अनाज बेच कर बच्चों का स्कूल फ़ीस दे सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी के कारण महिलाएं अशिक्षित रह जाती हैं

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मटर की फसल के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .

आज पूरे देश भर में हर्षोल्लास के साथ दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने अहंकारी रावण को पराजित कर विजय हासिल किया था और समस्त मानव समुदाय को एक सकारात्मक सन्देश दिया था । आइये हम सब अपने अंदर छिपी बुराइयों का अंत करने का प्रण ले और आपसी सौहार्द एवं पुरे हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी का पर्व मनाये। इसी के साथ आप सभी श्रोताओं को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से विजयदशमी पर्व का हार्दिक शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनम फातिमा से बातचीत की। अनम फातिमा का कहना है कि महिलायें शिक्षित होंगी तो आगे बढ़ सकती है और अपना घर बार अच्छे से देख सकती है। शिक्षित महिलायें नौकरी या व्यापार कर सकती है और उससे अर्जित पैसो से अपने बच्चो की परवरिश अच्छे से कर सकती है। महिलायें किसी भी जाति या धर्म में हो उनका शिक्षित होना बहुत जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शरोखान से बातचीत की। शरोखान का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए, तभी उनमे सुधार आएगा। महिलाओं को जागरूक होने के लिए उनका शिक्षित होना बहुत जरुरी है , तभी महिलाएं नौकरी कर सकती है। अपने परिवार और अपने बच्चो का अच्छे से परवरिश कर सकती है