उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुशीला से बातचीत की। सुशीला का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलेगा तो महिलाओं के बीच एक मजबूती बनी रहेगी और अपने घर परिवार को अच्छे तरीके से चला सकती है। अगर उनके पास हक़ अधिकार और रूपए पैसे रहेंगे, तो वो अपने बच्चो को भी अच्छी शिक्षा दे सकेंगे। महिलाएं भूमि के इस्तेमाल खेती बाड़ी के लिए भी कर सकते और अच्छा मुनाफा कमा सकती है। आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं भी कही भी कार्य कर सकती है और परिवार में उनकी इज़्ज़त भी बढ़ेगी । भाई अगर भूमि का अधिकार देंगे, तो जरूर लेंगे , लेकिन मिलता ही नहीं है। भाई से अगर हक़ या अधिकार के बारे में बात करने से विवाद हो जाता है। एक लड़का यही सोचेगा की भूमि में सिर्फ मेरा अधिकार है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारी एक श्रोता से बातचीत की। उनका कहना है कि महिलाओं के लिए पढाई लिखाई बहुत जरुरी है, तभी महिलाओं को सभी चीज़ो के बारे में जानकारी रहेगी। बिना शिक्षा के महिलायें कुछ भी जान नहीं पाएंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पार्वती से बातचीत की। पार्वती का कहना है कि महिलाएं पढ़ लिख कर नौकरी करेंगी, तो उनका सम्मान समाज में अपनेआप ही बढ़ जायेगा। महिलायें किसी भी क्षेत्र में कार्य करेंगी तो उनकी इज़्ज़त अपने आप ही बढ़ जाएगी और उनके घर की स्थिति भी सुधरी रहेगी। महिलायें चार पैसे कमा कर घर में पैसे देंगी, तो घर के लोग भी उसका सम्मान करेंगे। पिता अपने संपत्ति में बेटियों को अधिकार नहीं देते है , ससुराल में मिलना मुश्किल होता है, तो मायके में कहाँ से मिलेगा ? पुरुष वर्ग महिलाओं को अधिकार देना मुनासिब नहीं समझते है। अगर उन्हें अधिकार मिलता है तो वो अपने खेती में आसानी से काम कर सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जिकारा से बातचीत की। जिकारा का कहना है कि महिलायें पढेंगी लिखेंगी तभी आगे बढ़ पाएंगी। शिक्षित महिलायें नौकरी या कोई बढ़िया काम कर सकती है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है,शिक्षा हर जगह काम आता है। अपने अधिकारों को पाने के लिए बहुत दौड़ धुप करना पड़ता है,अगर महिलाये शिक्षित होंगी तो उन्हें जानकारी होगी। कुछ महिलायें अधिकार पाकर अभिमानी हो जाती है और अपना घमंड दिखाने लगती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तबसुम फातिमा से बातचीत की। तबसुम फातिमा का कहना है कि महिलाओं के विकास के लिए उनका शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं के लिए पढाई बहुत मायने रखती है, महिलाये जब तक स्कूल जाकर शिक्षित नहीं होंगी, तब तक चीज़ो से अनजान रहेगी। महिलाओं को आगे ले जाने के लिए उन्हे जागरूक होना भी बहुत जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से साहिन बानो से साक्षात्कार लिया। साहिन बानो का कहना है कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलेगा तो वे खुशी से रहेंगी अपने घर में अपने परिवार में। उनका कहना है औरतों को शिक्षा जरूरी है, शिक्षित रहेंगी तो वे अपना अधिकार मांग पायेंगी। इसलिए उन्हें अच्छे स्कूल में शिक्षित करना जरूरी है और अच्छी तालीम देना चाहिए। अच्छी तालीम रहेगी तो वे अच्छा ही करेंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सब्बेनुर से साक्षात्कार लिया। सब्बेनुर का कहना है महिलाओं को आसानी से उनका हक अधिकार मिल जाता है तो लड़ाई झगड़ा से दूर रहेंगी। इससे वे खेती बाड़ी कर सकती हैं कुछ पैसे कमा सकती हैं जिससे उनका घर अच्छे से चलेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शानू से बातचीत की। शानू का कहना है यदि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिल जाता है तो वे चावल गेहूं वगैरह ऊगा सकती हैं। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुनका से साक्षात्कार लिया। कुनका का कहना है महिलाओं को भूमि अधिकार देना चाहिए। इससे वे खेती कर सकती हैं ,खेती कर के कुछ नहीं कर सकती हैं तो कम से कम अपने बच्चों का पालन पोषण तो कर ही सकती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजु से साक्षात्कार लिया । अंजु का कहना है महिलाओं को भूमि का अधिकार मिल जाएगा तो वे बहुत आसानी से अपना घर बार चला सकती हैं वे कोई भी कारोबार कर के अपना जीवन चला सकती हैं। उनका कहना है महिलाओं को जागरूक होना बहुत जरूरी है क्योंकि पूरा परिवार महिलाओं पर निर्भर रहता है इसके लिए उन्हें शिक्षित होना भी बहुत जरूरी है वे शिक्षित रहेंगी तभी जागरूक हो पायेंगी