ग्रामीण महिला सशक्तिकरण का अर्थ है ग्रामीण महिलाओं को उनके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों को प्राप्त करने में सक्षम बनाना। यह उन्हें निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करता है और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाता है। सशक्तिकरण का मतलब सिर्फ महिलाओं को शिक्षित करना या उन्हें रोजगार देना नहीं है, बल्कि उन्हें समाज में समानता का दर्जा देना भी है। महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो वे अपने परिवार और समुदाय के लिए बेहतर निर्णय ले सकती हैं। तब तक दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- आधी आबादी या महिलाओं को उनका पूरा हक दिया जाने से उनके जीवन सहित समाज में किस तरह के बदलाव आएगा जो एक बेहतर और बराबरी वाले समाज के निर्माण में सहायक हो सकता है? *----- साथ ही आप इस मुद्दे पर क्या सोचते है ? और आप किस तरह अपने परिवार में इसे लागू करने के बारे में सोच रहे है ?

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुषमा से बातचीत की। सुषमा का कहना है कि महिलायें शिक्षित रहेंगी तो जागरूकता फैलेगी। पढ़ी लिखी महिलायें आगे बढ़ सकती है, कोई भी काम या नौकरी करा सकती है। महिलायें शिक्षित रहेंगी तो अपने आप ही जागरूक हो जाएंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीलम से बातचीत की। नीलम का कहना है कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए उनका शिक्षित होना बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं अपना कोई भी कार्य कर सकती है, इससे महिलाओं को उनके हक़ अधिकार पाने में आसानी होगी। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने के लिए भी उनका शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं को हक़ अधिकार मिलेगा तो वो आसानी से आगे बढ़ सकती है, पर उन्हें मेहनत करनी होगी। महिलायें खेतो में काम करके अच्छा मुनाफा काम सकती है और अर्जित पैसो से और आगे बढ़ सकती है और अपने लिए व्यापार के साधन भी बना सकती है .

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा से बातचीत की। पूजा का कहना है कि महिलाओं को हक़ और अधिकार मिलेगा तो वो अपना निर्णय ले सकती है और अपने हिसाब से जीवन गुज़ार सकती है। समाज में लोग किसी कार्य के लिए पुरुष को ही पूछते है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए उन्हें शिक्षित करना बहुत जरुरी है। महिलाओं को अपने रहन सहन में भी बदलाव लाना होगा, जिससे सामने वाले उनकी इज्जत करे

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से इरम से बातचीत की। इरम का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलेगा तो वो आराम से अपना घर परिवार चला सकती है और अपने बच्चो की परवरिश अच्छे से कर सकती है। महिलाओं का जागरूक होना बहुत जरुरी है और उनका शिक्षित होना बहुत जरुरी है। शिक्षित महिला कही भी कार्य कर सकती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नूर फातिमा से बातचीत की। नूर फातिमा का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलेगा तो वो अपने हिसाब से अपना जीवन गुज़ार सकती है।अगर घर में 4 लोग है और एक के पास अधिकार होगा तो इससे भी घर में तनाव हो सकता है। महिलाओं का जागरूक होना बहुत ही जरुरी है। महिलाओं को ऐसा कुछ काम करना चाहिए , जिससे सामने वाला उनकी इज़्ज़त करे। गाँव की महिलायें अशिक्षा के कारण ही पिछड़ रही है। जो महिलायें शिक्षित है, वो आगे बढ़ रही है और आज के समय में महिलाये बहुत आलसी हो गई है

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीवदास साहू ,टमाटर की खेती के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे है। टमाटर के उन्नत किस्म और इसके उपचार की अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राधिका से साक्षात्कार लिया ।राधिका ने बताया कि महिलाओं को गरीबी से निज़ात पाने के लिए शिक्षित होना जरुरी है। वो शिक्षित होंगी तो आत्मनिर्भर होंगी।कुछ लोग पैतृक सम्पत्ति के माध्यम से और कुछ लोग खुद मेहनत कर के अपना जीवन यापन करते हैं। शिक्षित महिलाओं को कोई बेवकूफ नहीं बना सकता है और वो अपने हक़ के लिए लड़ सकती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मन्दा से साक्षात्कार लिया ।मन्दा ने बताया कि महिलाएं खेती या पशुपालन कर के चार पैसा कमा सकती हैं।शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं जागरूक होती हैं और बैंक का काम कर सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रुचि सिंह से साक्षात्कार लिया ।रुचि सिंह ने बताया कि महिलाओं को गरीबी से मुक्ति के लिए शिक्षित होना जरुरी है। शिक्षित महिला अलग तरीके से खेती या नौकरी भी कर कर के पैसे कमा सकती हैं।अशिक्षित महिलाएं छोटा - मोटा बिजनेस या पशुपालन कर सकती हैं।