साथियों, मनुष्य एवं समस्त प्राणी जगत को जीवित रहने के लिए भोजन एक प्रमुख संघटक होता है। और भोजन पाना हर व्यक्ति का अधिकार होता है लेकिन दुर्भाग्य से दुनिया में हर किसी के पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं है कई लोग ऐसे हैं, जो हर दिन भूखे पेट सोने को बेबस हैं । लेकिन दूसरी ओर यह भी देखने को मिलता है की लोग भोजन की बर्बादी भी करते हैं। लोगों में भोजन के महत्व को समझाने और जरूरतमंद लोगों को दो वक्त के भोजन मिल पाए इस उद्देश्य से हर वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद दिवस मनाया जाता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शौर्य सिंह से साक्षात्कार लिया। शौर्य सिंह ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है। शिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकती हैं या अपना रोजगार कर के कमा सकती हैं। महिलाओं को जानकारी हासिल कर के आगे बढ़ना चाहिए। भूमि अधिकार मिलने पर महिलाओं का समाज में सम्मान बढ़ जाता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पुजारी से साक्षात्कार लिया। पुजारी ने बताया कि महिलाएं परिवार में निर्णय लेने के लिए सक्षम होती हैं। महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है। शिक्षित महिलाएं घर अच्छे से चला सकती हैं। परिवार का सहयोग कर सकती हैं। बच्चों को पढ़ा सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रवीण से साक्षात्कार लिया। प्रवीण ने बताया कि महिलाओं को गरीबी को दूर करने के लिए काम कर सकती हैं। महिलाएं शिक्षित और जागरूक होंगी तो समाज में अपनी भागीदारी कर सकती हैं और निर्णय ले सकती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लीलावती से साक्षात्कार लिया। लीलावती ने बताया कि महिलाओं को गरीबी को दूर करने के लिए काम कर सकती हैं। समूह के कार्यों से जुड़ सकती हैं। घर में रहकर अगरबत्ती , झाड़ू , इत्यादि बना कर पैसे कमा सकती हैं।महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है। शिक्षित महिलाएं घर -परिवार में निर्णय ले सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एडवोकेट पवन से साक्षात्कार लिया। पवन ने बताया कि महिलाओं को परिवार के निर्णयों में शामिल करना चाहिए।सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए और इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शादिका से साक्षात्कार लिया। शादिका ने बताया कि महिलाओं को परिवार के निर्णयों में शामिल करना चाहिए।ज्यादातर परिवार में पुरुष ही फैसला करते हैं और महिलाएं घरेलु काम करती हैं। महिलाओं को यदि भूमि अधिकार मिलता है तो वो मजबूत होंगी और वो अपने हिसाब से कोई कारोबार कर सकती हैं। उनके नाम से जमीन होगा तो वो उसके सहारे आगे बढ़ सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बरखा से साक्षात्कार लिया। बरखा ने बताया कि महिलाएं निर्णय ले सकती हैं। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं कई काम कर सकती हैं और पैसे कमा सकती हैं । दिया ,मोमबत्ती,इत्यादि बना कर कोई रोजगार कर सकती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नंदिनी से साक्षात्कार लिया। नंदिनी ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं रोजगार कर सकती हैं और अपने परिवार को चला सकती हैं। महिलाओं को घर के निर्णयों में शामिल करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमन से बातचीत की। अमन का कहना है कि महिलाओं को पढ़ी लिखी होना जरूरी है। घर के निर्णय लेने में औरतों की राय लेना जरूरी नहीं है निर्णय लेने के लिए पुरूष काफी हैं। उनका कहना है महिलाओं के नाम पर खेत करना अनिवार्य नहीं है यदि उनके नाम पर जमीन कर दिया जाए तो वे बेच कर खत्म कर देंगी। महिलाओं को केवल भैंस पालना चाहिए और दूध बेचकर घर चलाना चाहिए।