उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मीनू से बातचीत की। मीनू का कहना है औरतों को निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने के लिए उनका शिक्षित होना बहुत जरूरी है। उन्हें अपने परिवार के निर्णय लेना जरूरी है। उनका कहना है यदि महिलाएं पढ़ी लिखी जागरूक हैं तो वे कोई उद्यम खोल सकती हैं बहुत सारे कार्य कर सकती हैं। यदि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलता है तो वे अपना घर परिवार बहुत अच्छे से चला सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरिका से बातचीत की।सरिका ने बताया कि पुरूष प्रधान देश में महिलाओं को जागरूक होना जरूरी है महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूकता होनी चाहिए। यदि महिलाएं शिक्षित रहेंगी और वे चाह रही हैं तो वे कहीं न कहीं अपने दोनों परिवार को अच्छे से चला सकती हैं। शिक्षित होने पर वे पढ़ा सकती हैं अपने बच्चों को शिक्षा दे सकती हैं जिससे उनका जीवन अच्छे से चलेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से फिजा से बातचीत की। फिजा का कहना है कि महिलाओं को नेतृत्व की भूमिकाओं में बढ़ावा देने और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास जरूर किए जा सकते हैं। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए उनका पढ़ना लिखना बहुत जरुरी है और उन्हें आगे ले जाना समाज का भी काम है। जब परिवार साथ देगा तो महिलाये अपने आप ही आगे बढ़ेंगी। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है, शिक्षित महिला अपने अधिकारों के बारे सोच सकती है। शिक्षित महिला स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शबनम से बातचीत की। शबनम का कहना है कि महिलाओं को नेतृत्व की भूमिकाओं में शामिल होना जरुरी है। महिलाओं के अपने बच्चो की अच्छी परवरिश करनी चाहिए। महिलाओं का पढ़ा लिखा होना बहुत जरुरी है। उन्हें अच्छी तालीम देना बहुत ही जरुरी है

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कमला देवी से बातचीत की। कमला देवी का कहना है कि महिलाओं को अपने हक और अधिकार लेना है तो सबसे पहले उन्हें पढ़ा लिखा होना जरूरी है तभी वे भूमि अधिकार ले सकती हैं। यदि वे पढ़े लिखे रहेंगे तो कोई भी फैसला ले सकते हैं। लेकिन सबसे जरूरी है वे भूमि अधिकार लेने के लिए वे पढ़े लिखे हो।महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए सरकार ने बहुत योजनाएं निकाली हैं जैसे राशन कार्ड महिलाओं के नाम पर की गयी हैं। वे कहीं पर मजदूरी कर सकती हैं और सशक्त बन सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्ञान सिंह से बातचीत की।ज्ञान सिंह का कहना है महिलाओं की राय लेना परिवार के लिए बहुत जरूरी रहता है। साथ ही महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है वे शिक्षित रहेंगी तो बहुत कुछ कर सकती हैं। उनका कहना है ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बहुत सारी योजनाए निकाली गयी हैं जैसे वे मुद्रा लोन ले सकती हैं और कोई व्यवसाय शुरू कर सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामतीरथ से बातचीत की। रामतीरथ का कहना है महिलाएं अपना निर्णय खुद ले सकती हैं। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए। उनका कहना है महिलाएं अपनी जिम्मेदारियाँ निभा सकती हैं लेकिन वो घर के काम सम्बंधित जिम्मेदारियां हैं बाहर की जिम्मेदारियां निभाने के लिए वे सक्षम नहीं हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संचिता से बातचीत की। संचिता का कहना है महिलाओं को जागरूक होने के लिए शिक्षित होना जरूरी है यदि वे शिक्षित रहेंगी तो आगे बढ़ सकती हैं। उनका कहना है यदि उनके पति उन्हें संपत्ति का अधिकार देंगे तो वे ले लेंगी।लेकिन वे अधिकार देंगे तभी तो वे लेंगे। महिलाओं को जागरूक होना बहुत जरूरी है उन्हें अपना रहन सहन सही से रखना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जिया खान से बातचीत की। जिया खान का महिलाओं के लिए शिक्षित और जागरूक होना महत्वपूर्ण है। यदि वे शिक्षित रहेंगी तो कहीं आना जाना आसानी से कर सकती हैं कहीं बात चित करने में आसानी होगी ।यदि वे पढ़ी लिखी रहेंगी तो कहीं नौकरी कर सकती हैं कोई सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी तो प्राइवेट कंपनी में कर सकती हैं या फिर ट्यूशन पढ़ा सकती हैं।