उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से आनस खान से बातचीत की। बातचीत में आनस खान ने बताया कि

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से रत्नाकर से बातचीत की। बातचीत में उन्हने बताया कि सरकार को नियम बनाने चाहिए कि जिस तरह पुरूषों को अधिकार मिलता है उसी तरह से महिलाओं को भी मिले। महिलाओं को जमीन मिलने पर उनका मान सम्मान बढ़ जाएगा उन्हें पुरूषों के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जमीन मिलने पर बहुत सारे सकती हैं जैसे कृषि कर सकती हैं। उनका कहना है महिला पुरुषों से ज्यादा जिम्मेदार होती हैं पुरूष तो इधर उधर चले जाते हैं लेकिन सारी जिम्मेदारी महिलाएं निभाती हैं। इसलिए महिलाएं कोई भी काम बहुत ही बेहतर तरीके से कर सकती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से शिव मोहन श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से ने बताया कि मोबाइल वाणी पर औरतो के भूमि के अधिकार पर आधारित कार्यक्रम सुनकर अच्छा लगा। उनका कहना है की औरतो को अपने पति की बातों को सुन्ना चाहिए और अपने पूरे परिवार को साथ लेकर चलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवमोहन जी से बातचीत की। बातचीत में शिवमोहन ने बताया कि पति नहीं चाहते की पत्नी को भूमि में अधिकार मिले, पत्नी को भी अपने पति का हर कहा मानना चाहिए। पत्नी अगर पति का साथ देगी तो पति खुसी से उन्हें अपने संपत्ति में अधिकार देगा

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से किरण से बातचीत की। बातचीत में किरण ने बताया कि महिलाओं को जागरूक और शिक्षित भी होना चाहिए। जब तक वे शिक्षित नहीं हो जाती वो अपने अधिकारों के लिए नहीं लड़ पायेंगी। परिवार के वजह से वो अपना हिस्सा नहीं मांग पाती है। शादी के बाद पति सारी जिम्मेदारी उठा लेता है , तो वो उनसे भी कोई हिस्सा नहीं मांग पाती है। जब महिलाओं के पास कोई भी नही रह जाता और उन्हें आर्थिक मदद की बहुत जरुरत होती है तभी वो अपना हिस्सा मांगती है। इस हक़ को पाने के लिए भी महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है, तन्हि वो जान पाएंगी की हमें कहाँ से हक़ लेना है और कैसे लेना है। पति जब साथ देने वाला नहीं हो तब वे अपने अधिकारों के लिए लड़ना शुरू कर देती है,ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को सरकार के द्वारा जागरूक करने की जरुरत है। महिलायें जब तक शिक्षित नहीं होंगी तब तक उन्हें अपने अधिकारों के बारे में नहीं पता होगा। शिक्षा के साथ-साथ उनके अधिकारों के बारे में भी बताने की जरुरत है। महिलायें जब बहुत मजबूर होती है तभी वो अपने हक़ के लिए लड़ती है

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से मौसी जी से बातचीत की। बातचीत में मौसी ने बताया कि महिलायें घरेलु कार्य करती है और घर के कार्य के लिए उन्हें पैसा नहीं मिलता है। घर के कार्य के साथ साथ उन्हें दूसरे कार्य भी करने चाहिए जैस सिलाई करना या अचार या पापड़ बनाना, इससे अर्जित पैसो से वो अपनी जीविका अच्छे से चला सकती है।अगर पति उनसे खुस रहेंगे या उन्हें पास ज्यादा संपत्ति है तो वो जरूर देंगे। महिलाओं को बाहरी आमदनी करना जरुरी है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है तभी वे कुछ भी कर पाएंगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शशांक से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि हिलाओं को सशक्त बनाया जाना चाहिए और महिलाओं को शिक्षित किया जाना चाहिए ताकि वे अपने भूमि अधिकारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। साथ ही अपने अधिकारों को ले सके। उनका कहना है यदि महिलाओं के पास भी भूमि का अधिकार रहे कमाई का जरिया रहे तो पारिवारिक निर्णय में योगदान दे पायेंगे ।

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि महिलाओं के लिए भूमि अधिकारों तक पहुंच को बेहतर बनाना बहुत जरूरी है ताकि समाज में उनकी एक नई पहचान बना सकें।बहुत लोगों का कहना है कि महिलाओं को जमीन की क्या जरूरत लेकिन यदि महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलता है

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से सायरा जी से बातचीत की। बातचीत में सायरा ने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है , महिला और पुरुष में भेदभाव नहीं होना चाहिए तभी उन्हें भूमि में अधिकार मिला पायेगा। महिलायें शिक्षित होंगी तभी वो अपने हक़ के लिए लड़ सकेंगी और अपना अधिकार प्राप्त कर सकती है। शिक्षा के आभाव में महिलायें पिछड़ रही है। आज कल लोग भूमि का बैनामा महिलाओं के नाम से कराते है। सरकार भी इसके के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित कर रहे है।