उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमारी से बातचीत की। बातचीत में उन्हने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं हैं। इसके लिए मधिंलाओं को शिक्षित होना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्हने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए साथ ही उन्हें शिक्षित किया जाना चाहिए। महिलाओं को घर में सम्मान मिलता है लेकिन गांव में महिलाएं शिक्षित नहीं हैं इसलिए उन्हें अधिकार नहीं दिया जाता है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मिथिलेश सिंह से साक्षात्कार लिया। मिथिलेश सिंह ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। इसके लिए महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए।भूमि अधिकार मिलने में कई तरह की बाधाएं हैं। जब पुरुष देंगे तभी तो महिला को भूमि अधिकार मिलेगा

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से विमला देवी से बातचीत की। बातचीत में विमला देवी ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए और उन्हें अपने पति से अधिकार मिला हुआ है

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से कमला देवी से बातचीत की। बातचीत में कमला देवी ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार बिलकुल मिलना चाहिए, महिलाओं को समाज में जागरूक होना भी बहुत जरुरी है। अपने अधिकार के लिए वो अपने पतियों से भी लड़ सकती है। पुरुष वर्ग के मना करने के बावजूद भी महिलाओं को को अपने हक़ के लिए लड़ना चाहिए। चाहे कुछ भी हो महिलाओं को भूमि के अधिकार के लिए लड़ना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से सुशीला सिंह से बातचीत की। बातचीत में सुशीला सिंह ने बताया कि महिलाओं को भी भूमि का अधिकार मिलना चाहिए, पुरुष वर्ग महिलाओं को दबा कर रखते है ताकि महिलायें बाहर न जा पाए। पर कुछ जागरूक महिलायें अपने हक़ के लिए लड़ती है, और घरो से बाहर निकल कर काम करना चाहती है। महिलाओं को घरो से बाहर निकलना चाहिए तभी उन्हें जानकारी मिल पाएंगी। पुरुष वर्ग को समझाना चाहिए की महिलाओं को घरो से बाहर निकलने देना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से किरण सिंह से बातचीत की। बातचीत में किरण सिंह ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए।महिलाओं को शिक्षित होना भी बहुत जरुरी है, साथ ही महिलाओं का जागरूक होना भी बहुत जरुरी है।

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से संजीव से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि समाज में पुरूषों और औरतों का समान अधिकार है लेकिन महिलाओं को जमीन में अधिकार नहीं दिया जाता है क्यूँकि उनका मानना है कि पुरूष और महिला के लिए अलग अलग काम बनाये गए हैं महिलाओं को जमीन के बारे में जानकारी नहीं होती कितना फ़ीट कितना वर्ग है इसी तरह महिलाओं का काम है चूल्हा चौका करना जो की पुरूषों को नहीं आता है। इसलिए महिलाओं को जमीन से दूर रखा जाता है। उनका कहना है कि परिवार में महिलाओं को बोलने का अधिकार मिलने से जो नियम चलाये गए हैं वो खराब हो जाएगा

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से सन्नो जी से बातचीत की। बातचीत में सन्नो ने बताया कि औरतो को भूमि में अधिकार जरूर मिलना चाहिए, जब महिलायें घर का सारा काम कर सकती है और बच्चो को पढ़ा सकती है और खेत का भी काम कर सकती है ,तो उनके नाम भूमि का अधिकार जरूर होना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता जी से बातचीत की। बातचीत में अनित ने बताया कि महिला और पुरुष में समानता होना चाहिए, महिलाओं का शिक्षित भी होना जरुरी है। महिलाओं के पास अगर भूमि होगा तो वो आर्थिक रूप से भी मजबूत बनेंगी, क्युकी वो उस भूमि में खेती कर के मुनाफा कमा सकती है और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती है। पुरुषो की तरह महिलायें भी भूमि का सही इस्तेमाल कर सकती है। पुरुष और महिला दो को समान अधिकार मिलना चाहिए