उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से भैया जी से बातचीत की। बातचीत में भैया ने बताया कि महिलाओं को समानता का हक़ मिलना चाहिए, ताकि महिलाएं भी अपने पैरो पर खड़ा हो सके। महिलायें पुरुषो के मुकाबले ज्यादा काम करती है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बेटियाँ भी अपने माता-पिता के लिए बहुत कुछ करती हैं। वर्तमान समय में बेटियाँ किसी से कम नहीं हैं। बेटी को पिता की संपत्ति एवं पिता की हर चीज़ पर अधिकार होना चाहिए।कुछ लोगों का विचार है कि अविवाहित बेटी का अधिकार पिता की सम्पत्ति पर हो सकता है। शादी के बाद उसका अधिकार उसके ससुराल में होना चाहिए। जहां कुछ माता - पिता बेटी की शादी में हुए खर्च की दुहाई दे कर बेटी को जमीं में हिस्सा देना नही चाहते हैं। वहीं माता - पिता बेटी को हिस्सा देना चाहते हैं तो उनके भाई नाराज़ हो जाते हैं। सदियों से ये प्रथा चली आ रही है कि बेटियों का शादी के बाद ससुराल घर होता है और वहीं पर अधिकार है। आज भी लोगों की सोच नहीं बदली है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लवली सिंह से साक्षात्कार लिया। लवली सिंह ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। इस अधिकार के बारे में जानकारी हो , इसके लिए महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए।महिलाओं को समाज में सम्मान मिलना चाहिए। साथ ही ऐसे कानून बनने चाहिए जो मिलाओं को जमीनी स्तर पर भूमि अधिकार दिलवाए।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रंजना से साक्षात्कार लिया। रंजना ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। अधिकार पाने के लिए महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए। पिछड़ी महिलाओं को विशेष रूप से भूमि अधिकार के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कमलेश से साक्षात्कार लिया। कमलेश ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। पति महिलाओं को भूमि में अधिकार नहीं देना चाहते हैं। अपने अधिकार के लिए महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चाची से साक्षात्कार लिया। चाची ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए और उनको भूमि का अधिकार भी मिलना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाएं अशिक्षित होती हैं,इसलिए उनको भूमि का अधिकार नही दिया जाता है
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से उसा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं पिछड़ी हुयी हैं क्यूंकि वे पढ़ी लिखी नहीं हैं जिसके वजह से उन्हें भूमि अधिकार नहीं मिलता है
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से कमलेश बातचीत की। बातचीत में उन्हने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए, महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना चाहिए। पतियों के द्वारा आसानी से भूमि का अधिकार नहीं मिलता है
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से चाची जी से बातचीत की। बातचीत में उन्हने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए ,घर में महिलाओं को सम्मान भी मिलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में थोड़ी समस्या है, क्युकी वहां के लोग शिक्षा से कोसो दूर रहते है
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से निर्मला देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्हने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होना चाहिए , फिर महिलाओं को उस अधिकारी तक पहुंचना चाहिए जो उन्हें उनका अधिकार दिलाये। उसके बाद उन्हें सारे प्रक्रिया के बारे में जानना होगा। इसके लिए महिलाओं को जागरूक करना होगा। महिलाओं को स्वतंत्रता नहीं मिल पाती ये भी एक बाधा है। महिलाओं को अधिकार मिलना ही चाहिए
