उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंशु देवी से साक्षात्कार लिया। रीना ने बताया कि वो अपने पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहेंगी, क्युकी इससे रिश्ते खराब हो जायेंगे। अपना हिस्सा वो अपने ससुराल में लेना चाहेगी। महिलायें अपने खेतो में खेती कर के अच्छा मुनाफा कमा सकती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजन शर्मा से साक्षात्कार लिया। राजन शर्मा ने बताया कि पैतृक संपत्ति में बेटियों का हिस्सा होना बहुत जरुरी है, इससे भी बहन के रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आता है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए शिक्षित होना बहुत जरुरी है, शिक्षित होकर महिलायें कही भी काम कर सकती है। उन्हें किसी प्रकार का कोई भी दबाव नहीं होगा
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रीना से साक्षात्कार लिया। रीना ने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलायें शिक्षित होकर अपने लिए काम करेंगी और अपने पैरो पर खड़ी होंगी । महिलाओं के पास भूमि होना बहुत जरुरी है, और पैतृक संपत्ति में बेटियों का हिस्सा होना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामवती से साक्षात्कार लिया। रामवती ने बताया कि शादी के बाद पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहते है। भाई बहन के रिश्ते में खटास आ जाएगी और मनमुटाव पैदा होगा। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृष्ण मुरारी कौशल से साक्षात्कार लिया। कृष्ण मुरारी कौशल ने बताया कि पिता की सम्पत्ति में बेटी का अधिकार होना भी चाहिए और नही भी होना चाहिए। क्योंकि बेटियों की शादी में बहुत पैसा खर्च होता है। औरतों को छोटे - छोटे उद्योग से जोड़ा जा सकता है। जैसे - सिलाई , बुनाई , समूह ,पत्तल। दोना , मतस्य पालन , मुर्गी पालन,इत्यादि
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रीना से साक्षात्कार लिया। रीना ने बताया कि पिता की सम्पत्ति में बेटियों का अधिकार मिलना चाहिए। गार्जियन अगर बच्चों को अच्छे से लैंगिक समानता के बारे में अच्छे से समझायेंगे,तो सम्पत्ति को लेकर भाई - बहन के बीच मनमुटाव नही होगा। लड़कियों का शिक्षित होना लड़कों से ज्यादा जरुरी है। परिवार और बच्चे लड़की पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। वो खुद शिक्षित होगी तो शिक्षा का महत्व जानेगी और बच्चों को सिखाएगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से वेदप्रकाश श्रीवास्तव से साक्षात्कार लिया। वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पिता की संपत्ति में बेटियों का पूरा अधिकार मिलना चाहिए।सम्पत्ति के लिए भाई बहन का रिश्ता ख़राब करने वाले गलत करते हैं। बेटा और बेटी बराबर है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कविता सिंह से साक्षात्कार लिया। कविता सिंह ने बताया कि बेटियों को पिता की सम्पत्ति पर हक़ होना चाहिए। बेटियां यदि हिस्सा लेती हैं तो भाई - बहन के रिश्ते में दरारें या मनमुटाव आ जाती है।पैतृक सम्पत्ति में अविवाहित बेटियां हिस्सा ले सकती हैं,मगर विवाहित बेटियां नही ले सकती हैं । सभी अधिकार पुरुष ले लेंगे तो महिलाएँ क्या करेंगी ?महिलाओं को हर चीज में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संगीता से साक्षात्कार लिया। संगीता ने बताया कि महिलाओं को पिता की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। ज्यादातर ग्रामीण महिलाएं अशिक्षित होती हैं,इसलिए उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी नही होती है। पुरुष कुछ बताते नही हैं और महिलाओं को दबा कर रखते हैं । ग्रामीणों की सोच होती है कि लड़कियों को ज्यादा पढ़ा कर कुछ फायदा नही है। जीवन में इनको चूल्हा - चौका करना होता है और इनकी शादी में खर्च भी होता है ।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आयुषी सिंह से साक्षात्कार लिया। आयुषी सिंह ने बताया कि पिता की सम्पत्ति में बेटियों को शादी के पहले और बाद में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियां भाई - बहन के सम्बन्ध ख़राब होने के डर से अधिकार लेती नही है। सम्पत्ति में अधिकार लेने से मायके में भाई से रिश्ता ख़राब हो सकता है और भाभी का ताना भी सुनना पड़ सकता है। इसके आलावा अन्य कई कारण है।बेटियों को भी माँ - बाप का सेवा करना चाहिए
