उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पलक से साक्षात्कार लिया। पलक ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। पैतृक संपत्ति में बेटियों को भी अधिकार मिलना चाहिए। लड़कियों को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। भाई भी अपना हिस्सा बहनो को दे सकते है। पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहती है, क्योंकि वो उनके भाई का हिस्सा है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मधु से साक्षात्कार लिया। मधु ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। पैतृक संपत्ति में भी बेटियों को अधिकार मिलना चाहिए। सभी को शिक्षित होना बहुत जरुरी है, भाई अपना हिस्सा बहनो को दे सकते है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुण कुमार पांडे से साक्षात्कार लिया। अरुण कुमार पांडे ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना स्थिति पर निर्भर करता है। यदि महिला आत्मनिर्भर नहीं है तो उस स्थिति में उसे पिता की संपत्ति पर अधिकार होना जायज़ है।अगर महिला ठीक है, वह शादी कर रही है और आत्मनिर्भर है, तो ऐसे में उन्हें भूमि अधिकार की आवश्यकता नहीं है। भाई बहन के रिश्ते में दरार नहीं आना चाहिए, क्योंकि रिश्ता पैसे से नहीं बनता है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत महत्वपूर्ण है , क्योंकि बच्चो की पहली पाठशाला उसकी माँ होती है। शिक्षित माँ अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा देगी, क्योंकि पुरुष अपने बच्चो पर उतना ध्यान नहीं दे पता है जितना की एक महिला देती है। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं कृषि के सारे काम करती है, अगर वे खुद पशुपालन , मुर्गी पालन या मछली पालन का काम करे तो अच्छा मुनाफा काम सकती है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारी श्रोता से साक्षात्कार लिया। हमारी श्रोता ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना बहुत जरुरी है।महिलायें भूमि में खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकती है। परिवार में जहां पर उचित होता है वहां पर महिलाओं की राय ली जाती है। पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहती है। पिता के संपत्ति में भाई और भाभी का हक़ है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कविता सिंह से साक्षात्कार लिया। कविता ने बताया कि पिता की संपत्ति में बेटियों का भी हक़ होना चाहिए। परन्तु इससे भाई बहन के रिश्ते में मन मुटाओ आ सकता है, इससे रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। महिलायें शादी से पहले हिस्सा ले सकती है, शादी के बाद हिस्सा नहीं ले सकती है। महिलाओं को सारे चीज़ो में अधिकार मिलना चाहिए , अगर उन्हें अधिकार नहीं मिलेगा तो वो कुछ भी नहीं कर पाएंगी। महिलाओं के खेती के लिए भूमि के साथ साथ प्रशिक्षण की भी आवश्यकता है। महिलायें स्वरोजगार के लिए सिलाई , नर्सरी व अचार या पापड़ बनाने का कार्य या फिर पशुपालन का काम भी कर सकती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सविता सिंह से साक्षात्कार लिया। सविता ने बताया कि पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेना, ये महिलाओं पर निर्भर करता है। भूमि में हिस्सा लेने से भाई बहन के रिश्ते में मनमुटाव आ सकते है , क्योंकि भाई कभी नहीं चाहते की बहन अपना हिस्सा ले , इससे भाई जरूर नाराज़ हो सकते है। आज के समय में महिलाओं का शिक्षित होना और जागरूक होना बहुत जरुरी है। आज के समय में अगर महिलायें शिक्षित नहीं रहेंगी तो उनका गलत फायदा उठाया जा सकता
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरोज से साक्षात्कार लिया। सरोज ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए , अधिकार पाकर वो अपने बच्चो को अच्छे से पाल पोस सकती है। भूमि पर खेती कर के अच्छा गल्ला पा सकती है और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकती है। आज के समय में औरते भी घर चलाती है, इसलिए उन्हें भी भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। पैतृक संपत्ति में बेटे का ही हक़ होता है, पर कानून की मदद से हम वहां भी अधिकार पा सकते है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चंद्रवती देवी से साक्षात्कार लिया। चंद्रवती देवी ने बताया कि महलाओं को भूमि में अधिकार मिलना बहुत जरुरी है। भूमि में अधिकार पाकर उस जमीन में खेती कर के मुनफा कमाया जा सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चंदा देवी से साक्षात्कार लिया। रीना ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए, मगर भाई और भतीजे के रहते उनका अधिकार नहीं है। भूमि के खेती कर के उससे मुनाफा कमा सकती है। सरकार को भी महिलाओं की मदद करनी चाहिए, ताकि महिलाओं को भूमि अधिकार मिल सके
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मालती देवी से साक्षात्कार लिया। रीना ने बताया कि उन्हें भूमि में हिस्सा लेना है, भूमि में हिस्सा पाकर वो उसमे खेती करके मुनाफा कमा सकती है। घर के फैसले में उन्ही भी सलाह ली जाती है। पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहेंगी , क्युकी वहां उनके भाई और भतीजे का हिस्सा है
