उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से राकेश कुमार से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि पिता के संपत्ति में बेटियों का भी हक़ होना चाहिए, कुछ परिवार ऐसे है जो अपने बेटियों को अधिकार नहीं देते है। पैतृक सम्पति में हिस्सा को लेकर आजकल भाई बहन में मन मुटाओ हो जाता है, लेकिन ऐसा होना नहीं चाहिए। पुराने समय से चला आ रहा है की महिलाओं को संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए , वही मानसिकता आज भी लोगो के अंदर भरी हुई है। महिलाओं को भूमि में भी हिस्सा मिलना चाहिए, वो भी संपत्ति का हिस्सा है। महिलाओं को छोटे मोठे कार्य दिए जा सकते है, जैसे सिलाई, पापड़ व नमकीन बनाने का कार्य , ताकि वो कुछ पैसे कमा सके और अपने परिवार को दे सके
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से अनुपमा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि पैतृक संपत्ति में बेटियों का भी हक़ होना चाहिए। अनुपमा पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहती है। महिलाओं को स्वालंबी बनने की शिक्षा देनी चाहिए। चिप्स व पापड़ बना के महिलाये मुनाफा कमा सकती है। अगर औरतो के पास भूमि रहेगा तो वो उसमे अपना व्यापार स्थापित कर सकती है
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से सिन्धु से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए शिक्षित होना बहुत महत्वपूर्ण है अगर वे शिक्षित रहेंगी तो अपने लिए कमाई करेंगी अपने पैर पर खड़ी होंगी। उनका कहना है जैसे पुरुषों के पास जमीन होता है महिलाओं के पास भी जमीन होना चाहिए। यदि पिता के पास जमीन है तो बेटियों का भी हिस्सा होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कलावती से साक्षात्कार लिया। कलावती ने बताया कि जमीन ही नही तो क्या अधिकार की बात करें। काम कर के किसी तरह अपना पेट पाल रहे हैं। पिता की सम्पत्ति में हिस्सा लेने पर सम्बन्ध खराब होगा और घर जाने पर पानी के लिए भी कोई नही पूछेगा। सरकार को भूमिहीनों को जमीन देना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्नवर से साक्षात्कार लिया। मुन्नवर ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। भूमि में खेती करके महिलायें मुनाफा कमा सकती है, अपने बच्चो को अच्छे से पढ़ा सकती है। महिलाओं को शिक्षित करना चाहिए , तभी वो आगे बढ़ पाएंगी। बहन का अधिकार उसके ससुराल में होता है , अगर ससुराल में कुछ नहीं मिल रहा उन्हें तब पैतृक संपत्ति में कुछ हिस्सा दिया जा सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ख़ुशी से साक्षात्कार लिया। ख़ुशी ने बताया कि भूमि का अधिकार मिलना बहुत जरुरी है। महलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है , अगर वो शिक्षित होंगी तो बहुत कुछ कर सकती है। अशिक्षित महिलाओं को ये बात खलती है , अगर हम शिक्षित होते तो बहुत कुछ कर सकते थे। शिक्षित महिलाओं की इज़्ज़त परिवार के नज़रो में बढ़ जाती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बिट्टू से साक्षात्कार लिया। बिट्टू ने बताया कि वो अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहती है, क्योंकि वहां उनके भाई का हिस्सा है। भूमि में खेती का काम करके अच्छा मुनाफा कमा सकती है। सरकार के द्वारा दिए गए योजना का लाभ उठा के रोजगार पाया जा सकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सावित्री सिंह से साक्षात्कार लिया। सावित्री सिंह ने बताया कि महिलाओं का भूमि में बराबर का अधिकार होना चाहिए , महिलाएं भूमि में खेती बाड़ी का काम करते अच्छा मुनफा कमा सकती है। अपने बच्चो को अच्छी परवरिश दे सकती है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है , अशिक्षा के कारण महिलायें सरकारी लाभ से वंचित रह जाती है। सावत्री अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहती है, क्योंकि उनके दो भाई है। लेकिन किसी महिला का पास कुछ भी नहीं है और उनके सास और ससुर उनका ख्याल नहीं रख रहे है तो, वहा पर पिता को खुद आगे आकर उन्हें संपत्ति का हिस्सा देना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रेनू से साक्षात्कार लिया। रेनू ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। महिलायें भूमि में खेती करते ,उनसे फसल ऊगा कर अच्छा मुनाफा कमा सकती है। उनका कहना है की वो अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहती है, क्योंकि उसमे उनके भाई का हिस्सा है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृष्णा देवी से साक्षात्कार लिया। कृष्णा देवी ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। भाई के रहते हमें भूमि में हिस्सा नहीं मिल सकता है। भाई उन्हें भूमि में हिस्सा नहीं दे सकते है, उनके सास ससुर का देहांत बहुत पहले हो चूका है .
