उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्नवर से साक्षात्कार लिया। मुन्नवर ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। भूमि में खेती करके महिलायें मुनाफा कमा सकती है, अपने बच्चो को अच्छे से पढ़ा सकती है। महिलाओं को शिक्षित करना चाहिए , तभी वो आगे बढ़ पाएंगी। बहन का अधिकार उसके ससुराल में होता है , अगर ससुराल में कुछ नहीं मिल रहा उन्हें तब पैतृक संपत्ति में कुछ हिस्सा दिया जा सकता है
