उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आयुषी सिंह से साक्षात्कार लिया। आयुषी सिंह ने बताया कि पिता की सम्पत्ति में बेटियों को शादी के पहले और बाद में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियां भाई - बहन के सम्बन्ध ख़राब होने के डर से अधिकार लेती नही है। सम्पत्ति में अधिकार लेने से मायके में भाई से रिश्ता ख़राब हो सकता है और भाभी का ताना भी सुनना पड़ सकता है। इसके आलावा अन्य कई कारण है।बेटियों को भी माँ - बाप का सेवा करना चाहिए