उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आमिना से साक्षात्कार लिया। आमिना ने बताया कि आज के समाज में शिक्षित होना बहुत जरुरी है, पढ़े लिखे लोगो को नौकरी आसानी से मिल जायेगा। पैतृक संपत्ति में अधिकार जरूर लेना चाहेंगी। पिछड़ी हुई महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रूबी से साक्षात्कार लिया। रूबी ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाओं के पास अगर भूमि होगा तो वो उसमे धान और गेहूं का फसल ऊगा सकती हैं और उससे अच्छा मुनाफा कमा सकती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दादी से साक्षात्कार लिया। दादी ने बताया कि औरतों को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए। दादी का कहना है यदि ससुराल में जमीन का हिस्सा मिल जाएगा तो वे खेती कर सकती हैं जिससे ज्यादा उपज हो तो उसे बेच कर पैसे भी कमा सकती हैं। और कम उपज होता है तो खुद खाने के लिए रख सकती हैं। सरकार को ऐसे प्रयास करने चाहिए कि महिला को जमीन का अधिकार मिल जाए।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नूतन से साक्षात्कार लिया। नूतन ने बताया कि पिता की संपत्ति में वे हिस्सा नहीं लेना चाहती हैं। उनका कहना है उनकी भौजाई है इसलिए वे हिस्सा नहीं लेना चाहती हैं। साथ ही नूतन का कहना है ससुर की संपत्ति में उनका हिस्सा बनता ही है ,ससुराल में किसी भी तरह का निर्णय लेने में उनकी राय ली जाती है। उन्होंने बताया कि खेती से जुड़कर महिलाये रोजगार प्राप्त कर सकती हैं ,जैसे सब्जी उगा कर आगे बढ़ सकती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गुडडा से साक्षात्कार लिया। गुडडा ने बताया कि पिता की संपत्ति में महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए लेकिन इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकती है। महिलाओं के लिए रोजगार बहुत महत्वपूर्ण है,यदि उन्हें घर में कोई काम मिल जाता है तो घर में रह कर वे काम कर सकती हैं और अपने पैरों में खड़ी हो सकती हैं जैसे बैग बना सकती हैं ,पर्स बना सकती हैं ,बहुत सारे काम कर सकती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से धोधा देवी से साक्षात्कार लिया। धोधा देवी ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। खेती बाड़ी कर के वो अच्छा मुनाफा कमा सकती है। महिलायें हर तरह के फसल ऊगा के मुनाफा काम सकती है। अशिक्षा के कारण ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं पिछड़ी रह जाती है
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से अन्नी देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि में हिस्सा उनके ससुराल में मिलता है ,मायके में नहीं मिलता है। अगर मायके में हिस्सा मिले, फिर भी हिस्सा नहीं लेना चाहेंगे, क्योंकि वह उनके भाई का हिस्सा है। और इससे भाई बहन का रिश्ता ख़राब हो सकता है। खेती करके जो मुनाफा कमाएंगे उसी से अपने बच्चो की परवरिश करेंगे और परिवार चलाएंगे। शिक्षित महिलाओं की इज्जत परिवार में बढ़ जाती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रुकैया बेगम से साक्षात्कार लिया। रुकैया बेगम ने बताया कि काम करने से ही रुपैया पैसा कमाया जा सकता है और भूमि की जरूरत सभी को है। अगर खेत खलिहान है तो वो बुढ़ापे का सहारा बनता है। महिलायें पढ़ी लिखी रहेंगी और उनके पास भूमि रहेगा तो उसका इस्तेमाल कर के आगे बढ़ सकती है। महिलायें अगर पढ़ी लिखी रहती है तो उनकी इज्जत सभी जगह रहती है, और ये उनक माता पिता की जिम्मेदारी है को वो अपने बच्चो को पढ़ाये। दो रोटी कम खाना चाहिए मगर अपने बच्चो को जरूर पढ़ना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोना सिंह से साक्षात्कार लिया। सोना सिंह ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है, वो शिक्षित होंगी तभी कुछ कर पाएंगी। महिलायें भूमि का इस्तेमाल खेती के लिए कर सकती है और उससे कमाए पैसे से वो अपना रोजगार कर सकती है। बेटा और बेटी दोनों को ही बराबर की शिक्षा देनी चाहिए।महिलाएं खेती कर के बहुत सारी फैसले ऊगा सकती है और अच्छा मनाफ़ा कमा सकती है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उमेश सिंह से साक्षात्कार लिया। उमेश सिंह ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना ही चाहिए। अधिकार पाकर महिलायें कुछ भी कर सकती है, और आज के समय स्त्री और पुरुष बराबर ही है। महिलाओं के लिए बैंक भी छूट दे रहा है और स्वरोजगार के लिए बिना ब्याज के महिलाओं को लोन भी मिल रहा है
