उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजू से साक्षात्कार लिया। अंजू ने बताया कि ये सखी सहेली में काम करती हैं। महिलाओं को अशिक्षा के कारण कानून की जानकारी नही होती है और वो भूमि अधिकार नही ले पाती हैं। कानून की प्रक्रिया एवं कोर्ट - कचहरी से बचने के लिए भी महिलाएं भूमि अधिकार नही लेना चाहती हैं। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। अगर उनके पास जमीं होगा तो वो बिजनेस कर के कमा सकती हैं। अंजू अपने पिता की सम्पत्ति में हक़ जरूर लेंगी। लेकिन ऐसा करने से भाई के साथ रिश्ता ख़राब हो सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शौर्य प्रताप सिंह से साक्षात्कार लिया। शौर्य प्रताप सिंह ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधकार मिले , इसके लिए परिवार को समझना होगा। परिवार के सदस्यों को सोचना चाहिए कि वो यहां बेटी को जमीन देंगे तो उनको भी उनके ससुराल से मिलेगा। महिला सिलाई , कढ़ाई ,पशुपालन इत्यादि कार्य अपने जमीन पर कर सकती हैं। महिलाएं क़ानूनी प्रक्रियाओं और कोर्ट -कचहरी के चक्करों में नही पड़ना चाहती हैं। इसलिए भी वो जमीन के अधिकार से वंचित रह जाती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के गोण्डा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से अंकुर तिवारी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। सबको समान अधिकार मिलने चाहिए इससे देश का विकास होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलायें अशिक्षित रह जाती हैं क्योंकि उनके माता पिता के पास उतनी सुविधा उपलब्ध नहीं रहती जिससे वे अपने बच्चों को पढ़ा पाए। किसी किसी लड़कियों को पढ़ने में असुविधा भी होती है लड़के कहीं भी जाकर पढ़ सकते हैं लेकिन लड़कियों को दुर जाकर पढ़ने में दिक्कत होती है। यदि महिलाओं को जमीन का हक़ मिल जाए तो वे कोई भी फसल ऊगा सकती हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से पंकज से बातचीत की। बातचीत में पंकज ने बताया की महिलायें शिक्षित होंगी तो वो कही पर भी काम कर सकती है और उससे अर्जित पैसो से अपना गुजर बसर कर सकती है। महिलाओं का जागरूक होना बहुत जरुरी है। जागरूक महिला कुछ भी कर सकती है, कही भी आना जाना कर सकती है। महिलायें पढ़ी लिखी रहेंगी तो उन्हें समझ में आएगा की कैसे और क्या करना है

उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से तैयब से बातचीत की। बातचीत में तैयब ने बताया की महिलायें खेती बारी करके पैसा कमा सकती है। भूमि का अधिकार मिल जाये तो महिलायें मौसमी फसल लगा कर मुनाफा काम सकती है और अपने घर परिवार को चला सकती है। खेती के पैसो से महिलायें अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा दे सकते है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रजिया से साक्षात्कार लिया। रजिया ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए और महिलाओं का शिक्षित होना भी जरुरी है। महिलायें खेती कर के सरसो , गेहू और मकई के फसल लगा कर अच्छा मुनाफा कमा सकती है और अपने बच्चो की परवरिश अच्छे से कर सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजू से साक्षात्कार लिया। अंजू ने बताया कि महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। हर महिला को शिक्षित होना चाहिए। अशिक्षित महिलाओं को कानून के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रहती है। ज्यादातर महिलायें कानूनी दाव पेंच में उलझना नहीं चाहती है। अगर महिलाओं के पास जमीन होगा तो वो अपना खुद का व्यापार भी कर सकती है। बेटियों को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है की वो भी अपने पैतृक संपत्ति में हिस्सा लेना चाहेंगी,लेकिन इससे भाई बहन के रिश्तो के बीच दरार आ सकती है और यही कारण है की वो अपना हक़ मायके में नहीं मांगती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दीपा जैसवाल से साक्षात्कार लिया। दीपा जैसवाल ने बताया कि अशिक्षित महिलाओं को ज्ञान की कामी होती है, इसलिए वो कुछ नहीं कर पाती है, लेकिन अपने हक़ के लिए हर कोई लड़ाई लड़ता है, चाहे वो पढ़ा लिखा है या अनपढ़ है। आज के समय में शिक्षित होना भी बहुत जरुरी है, आज कल बिना शिक्षा के कोई महत्त्व नहीं देता है। महिलाओं को भी उनका हक़ पूरा मिलना चाहिए। महिलाओं को अपने हक़ के बारे में जागरूक होना चाहिए और कोर्ट कचहरी भी जाना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आकृति से साक्षात्कार लिया। आकृति ने बताया कि अशिक्षा के कारण महिलाओं को जमीन में अधिकार नही मिल पाता है। शिक्षित महिलाएं अपना हक़ मांग सकती हैं। कानून की कठीन प्रक्रिया के कारण भी महिलाएं जमीन में अधिकार लेना नही चाहती हैं। महिलाओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्योति से साक्षात्कार लिया। ज्योति ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने से वो आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और अपने पैरों पर खड़ी हो पाएगी,रोजगार कर पाएंगी और स्वतंत्र हो पाएंगी। शिक्षित महिलाएं रोजगार कर सकती हैं और अशिक्षित महिलाएं पैकिंग जैसे काम कर सकती हैं।