उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवांगी से साक्षात्कार लिया।शिवांगी ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार देना चाहिए। महिलाएं घर की मालकिन होती हैं। सिर्फ मालिक से घर नही चलता है। पुरुषों को औरतों का सपोर्ट करना चाहिए और उनको आगे बढ़ाने में साथ देना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। भूमि अधिकार लेने में शिक्षा मदद करता है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरीबा बानों से साक्षात्कार लिया।अरीबा बानों ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार पाने के लिए शिक्षित होना चाहिए। भूमि अधिकार के लिए दौड़ - धुप एवं कोर्ट - कचहरी की प्रक्रिया में शिक्षा बहुत सहायता करता है। अगर महिला को भूमि अधिकार मिलेगा तो उसमे साग - सब्जी लगाकर कमा सकती हैं तथा अपने जीवन को आसान बना सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रुबीना से साक्षात्कार लिया।रुबीना ने बताया कि यदि महिलाओं को भूमि अधिकार मिल जाएगा तो खेती से कमा सकती हैं और अपने जीवन यापन कर सकती हैं।बच्चों को पढ़ा सकती हैं। अशिक्षित महिलाओं का कोई वेल्यू नही होता है। इसलिए महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से इशरत से साक्षात्कार लिया। इशरतने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। भूमि मिलने से महिलाएं धान रोप सकती हैं। उपज को बेच कर मुनाफा कमा सकती हैं। महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना बहुत जरूरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा सिंह से साक्षात्कार लिया। पूजा सिंह ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। भूमि मिलने से महिलाएं खेती कर सकती हैं। उपज को खाने का रख कर बेच सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा से साक्षात्कार लिया। पूजा ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बिना किसी दिक्कत या परेशानी के मिल जाएगा तो औरतें मजबूत बनेंगी।महिला के पास भी अपना कुछ कहने को सम्पत्ति होगा। जमीन पर दुकान , मकान,खेती - बाड़ी या कुछ और काम कर के पैसे कमाया जा सकता है। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दे सकती हैं। सब्जी ऊगा कर उसे बाजार में बेचकर मिली आय से घर की स्थिति को सुधार सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आचार्य मदुल व्यास से साक्षात्कार लिया। आचार्य मदुल व्यास ने बताया कि ये इंटरनेशल कथा वाचक हैं। मानव में भेदभाव नही करना चाहिए। समाज में सभी को समानता का अधिकार मिलना चाहिए। लड़का एवं लड़की दोनों को शिक्षित करना चाहिए। सभी लोग शिक्षित होंगे तो समय का मूल्य समझेंगे। महिलाओं को भूमि अधिकार मिलेगा तो महिलाएं अपना और परिवार का अच्छे से ध्यान रख पाएंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता से साक्षात्कार लिया। अनीता ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।जमीन में हिस्सा मिलने पर महिलाएं बिजनेस या कोई रोजगार कर के कमा सकती हैं। जमीन में हिस्सा मिलने पर परिवार में महिलाओं का इज्जत बढ़ जाता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जुली रावत से साक्षात्कार लिया। जुली रावत ने बताया कि महिलाओं को अपने आप सम्पत्ति में अधिकार मिल जाएगा तो वो अपने बच्चों को शिक्षित कर पाएंगी और अच्छे से जीवन यापन कर पाएंगी। जब कुछ रहेगा ही नही तो परिवार चलाने में दिक्कत होगा। यदि स्वतः सम्पत्ति अधिकार नही मिलेगा तो महिलाओं का पूरा जीवन अपना अधिकार लेने के लिए कोर्ट - कचहरी के चक्कर लगाने में ही गुज़र जाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मारिया से बातचीत की। मारिया का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए और महिलाओं का शिक्षित होना भी जरुरी है