उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गिरीश श्रीवास्तव से साक्षात्कार लिया। गिरीश श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं को उनका हक अगर आसानी से मिल जाए तो वो अपने बच्चो को पढ़ा लिखा सखी है और अपना कोई नया काम शुरू कर सकती है।कोर्ट कचहरी के चक्करो से बचा जाएँगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनामिका मिश्रा से साक्षात्कार लिया। अनामिका मिश्रा ने बताया कि अगर महिलाओं को अधिकार आसानी से मिल जाये तो वो अपना जीवन बेहतर बना सकती है। इससे समाज में महिलाओं का भी सम्मान बढ़ जायेगा, इसलिए महिलाओं को अधिकार देना बहुत आवश्यक है। अगर महिलायें शिक्षित रहेंगी तो वो अपने अधिकार हासिल कर सकेंगी। अशिक्षित महिलायें अपने अधकारो को जान नहीं पाती है, इसलिए उनका शिक्षित होना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रमोद भठ से साक्षात्कार लिया। प्रमोद भठ ने बताया कि महिलाओं को अगर अधिकार मिल जाए तो , वो उसमे कुछ भी कर सकती है जैसे खेती बाड़ी। खेती कर के महिलायें अच्छा मुनाफा कमा सकती है और अपना परिवार भी चला सकती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जयंती से साक्षात्कार लिया। जयंती ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।सम्पत्ति अधिकार आसानी और सहजता से मिलेगा तो महिला का समय बचेगा और वो समय महिला अपने बच्चों की शिक्षा पर व्यतीत कर पाएंगी। वर्तमान समय में महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बनो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खुसबू से साक्षात्कार लिया। खुसबू ने बताया कि महिलायें भूमि का इस्तेमाल खेतीबारी में कर सकती है और फसल उगाने से अच्छा मुनाफा कमा सकती है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। खुसबू का कहना है की वो अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहेंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चांदनी से साक्षात्कार लिया। चांदनी ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए।लेकिन भाई सम्पत्ति में हिस्सा देंगे तो चांदनी ले लेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से साबरीन से साक्षात्कार लिया। साबरीन ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। भूमि मिलने से महिलाएं खेती कर सकती हैं और चावल , गेहूं , इत्यादि ऊगा सकती हैं। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनिता सिंह से साक्षात्कार लिया।सुनिता सिंह ने बताया कि महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। अगर महिलाएं शिक्षित होंगी तो अपना निर्णय खुद ले सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का पीछे होने का कारण अशिक्षा ही है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तबसुम से साक्षात्कार लिया।तबसुम ने बताया कि पिता पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा देंगे तो ये नही लेंगी,लेकिन भाई देंगे तो ले लेंगी। भूमि में हिस्सा लेने से भाई - बहन का रिश्ता नहीं बिगड़ेगा। गरीबी के कारण महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में पिछड़ी हुई हैं। महिलाओं को भूमि अधिकार मिलेगा तो वो आगे बढ़ेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सबेनूर से साक्षात्कार लिया।सबेनूर ने बताया कि पैतृक संपत्ति में बेटी का अधिकार नही होता है।बेटी को ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार होना चाहिए। सम्पत्ति में हिस्सा लेने से भाई - बहन का रिश्ता ख़राब हो सकता है।
