उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुसुम मिश्रा से साक्षात्कार लिया। कुसुम मिश्रा ने बताया कि ये आंगनबाड़ी में कार्य करती हैं। महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। पति लायक नही रहेंगे या उनकी मृत्यु हो जाएगी तो औरतें कहाँ जाएँगी ? महिलाओं को अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। कुसुम का विचार है कि शादी के बाद इनका मायके की सम्पत्ति में कोई अधिकार नही है। शादी के बाद ससुराल की सम्पत्ति में अधिकार हो जाता है।जिन लड़कियों का भाई होता है वो लड़कियां मायके में अधिकार नही लेती हैं।भाई नही है तभी बहनें मायके की सम्पत्ति लेती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उमेश तिवारी से साक्षात्कार लिया। उमेश तिवारी ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार नही मिलना चाहिए।क्योंकि इनका अनुभव है घर की महिलाओं को भूमि अधिकार मिलने के बाद वो घरवालों की इज्जत नही करती हैं। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। अगर उमेश की बहन अच्छा व्यवहार और सम्बन्ध रखेंगी तो उनको भूमि का अधिकार मिल सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मालती से साक्षात्कार लिया। मालती ने बताया कि पति हैं तो भूमि उनके नाम ही रहेगा। पति के ना रहने पर भूमि का अधिकार पत्नी को मिलता है। पहले पुरुष महिलाओं को घर के बाहर निकलने नही देते थे। अब समाज बदला है और महिलाएं नया करना चाहती हैं। कुछ महिलाएं पैसों के अभाव में चाह कर भी कुछ कर नही पाती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जैदखान से साक्षात्कार लिया। जैदखान ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। अशिक्षा के कारण ग्रामीण महिलाएं पिछड़ी हुई हैं। महिलाएं खेती कर सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सलमान से साक्षात्कार लिया। सलमान ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार मिलना चाहिए।महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है। भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं गेहूं ,चावल और सब्जियां उगा सकती हैं।पिता भूमि अधिकार देंगे तो सलमान जरूर लेंगे

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से निशा से बातचीत की। निशा का कहना है महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना भी जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रियंका से साक्षात्कार लिया। प्रियंका ने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी है।अशिक्षा के कारण महिलायें पिछड़ी हुई है, इसलिए उनका शिक्षित होना बहुत जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रियंका से साक्षात्कार लिया। प्रियंका ने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी है और पिता अगर अपने संपत्ति में अधिकार देते है तो अधिकार लेना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रिया से साक्षात्कार लिया। रिया ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन अगर कोई सौख से दे रहा हो तभी लेना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में महिलायें अशिक्षित रह जाती है , इसके पीछे घरवालों का हाथ है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग लड़को को ज्यादा पढ़ते है और लड़कियों को कम पढ़ाते है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमर से साक्षात्कार लिया। अमर ने बताया कि महिलाओं को अगर उनका हक आसानी से मिल जाए तो वह खेती बारी कर सकती है या व्यवसाय या अपना दूकान चला सकती है। पुरुष प्रधान देश में महिलाओं को अधिकार आसानी से मिलता नहीं है और मिलता भी है तो कानूनों दाव पेंच के बाद मिलता है। इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया जाना चाहिए