उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दादी से साक्षात्कार लिया। दादी ने बताया कि भूमि में अधिकार पाने के लिए महिलाओं का पढ़ा लिखा होना बहुत जरुरी है। पुरुष वर्ग महिलाओं को पैसे देने से कतराते है तो, अधिकार देना तो बहुत बड़ी बात है। पुरुष वर्ग महिलाओं को अधिकार देना नहीं चाहते है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चंदा देवी से साक्षात्कार लिया। चंदा देवी ने बताया कि महिलाएं अपना हक़ मांगने के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाती है. इसमें उनका बहुत समय बर्बाद होता है। अगर बिना कोर्ट कचहरी जाये उन्हें उनका हक़ मिलता है तो, इससे उनका बहुत समय बचेगा और बचा हुआ समय वो अपने कार्य और अपने परिवार को दे पाएंगी। अधिकार पाने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंकित वर्मा से साक्षात्कार लिया। अंकित वर्मा ने बताया कि महिलाओं को उनका अधिकार अगर बिना मांगे मिल जाये तो, इससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा और उनका जीवन भी खुशाल हो जायेगा। अशिक्षा के कारण महिलाएं योजनाओं से वंचित रह जाती है और पीछे रह जाती है। महिलाओं को उनके परिवारवालों की मदद से ही भूमि में अधिकार मिल पायेगा
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जशोमति से साक्षात्कार लिया। जशोमति ने बताया कि अगर महिलाओं को उनका अधिकार आसानी से मिल जाये तो वो अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकती है।ग्रामीण क्षेत्रों में पति अपने पत्नियों का ख्याल नहीं रख पाते है। अब ग्रामीण क्षेत्र में भी शिक्षा की स्तिथि सुधर रही है। अब तो ग्रामीण क्षेत्र में भी महिलायें अचार , पापड़ और मोमबत्ती आदि बना कर खुद को स्वरोजगार से जोड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को भी अपने पत्नियों को घरो से बाहर निकलने देना चाहिए , क्युकी महंगाई इतनी बढ़ गई है की सभी लोग का कमाना जरुरी है। आज के समय में शिक्षा बहुत जरुरी है, लेकिन उससे भी बढ़कर है जागरूकता, अगर महिलायें अपने घरो से बाहर नहीं निकलेंगी तो जागरूक नहीं हो सकेंगी। महिलायें शिक्षित और जागरूक होंगी तभी गरीबी हमारे देश से दूर होगा
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संध्या शुक्ल से साक्षात्कार लिया। संध्या शुक्ल ने बताया कि पहली बाद की महिलाओं को हर चीज़ में अधिकार मिलना चाहिए, ताकि अगर पति से तलाक हो जाए तो भी आगे जीवन जीने में परेशानी न हो। अगर महिलायें शिक्षित है तो उन्हें अपने अधिकारों के बारे में आसानी से मालूम होगा, उन्हें कोई बेवक़ूफ़ नहीं बन पायेगा। महिलायें अगर पढ़ी लिखी रहेगी तो अपना जीवन अच्छे से व्यापन कर सकेगी और अपने बच्चो को पढ़ा सकेगी। अगर महिलायें पढ़ी लिखी नहीं रहेगी तो मजदूरी करने के आलावा उनके पास कोई चारा नहीं रह जाएगा। सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना और जागरूक होना दोनों ही जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बड़का से साक्षात्कार लिया। बड़का ने बताया कि जैसे पुरुषो को अधिकार मिलता है , वैसे ही महिलाओं को भी अधिकार मिलना चाहिए। पढ़ी लिखी महिलायें अपने अधकारो को जान लेती है, परंतु अशिक्षित महिलायें अपने अधिकारों को नहीं जान पाती है।जहाँ तक भूमि में अधिकार की बात है , तो महिलाओं को भी भूमि में अधिकार मिलना चाहिए , ताकि भविष्य में उनके काम आ सके
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दीदी से साक्षात्कार लिया। दीदी ने बताया कि महिलाओं को खेती में अधिकार मिलेगा तो ठीक है,मगर सम्पत्ति में अधिकार मिल जाएगा तो पुरुषों की इज्जत नही रहेगी । महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पार्वती से साक्षात्कार लिया। पार्वती ने बताया कि ये गांव में मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करती हैं। महिलाओं को भूमि अधिकार मिले , इसके लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। महिला शिक्षित होंगी तो अपने पैरों पर खड़ी हो पाएंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सीमा मिश्रा से साक्षात्कार लिया। सीमा मिश्रा ने बताया कि खेत - खलिहान और जमीन - जायदाद का हक़ पुरुष के पास होता है। औरतों को कुछ नही मिलता है। यदि औरतों को जमीन मिलेगा तो खेती कर के गुज़र - बसर कर सकेंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रेरमा देवी से साक्षात्कार लिया। प्रेरमा देवी ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। मायके और ससुराल दोनों जगह महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। इसके लिए कानून का मदद लिया जा सकता है
