उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रेरमा देवी से साक्षात्कार लिया। प्रेरमा देवी ने बताया कि ये गृहणी हैं। भूमि अधिकार लेने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।भूमि अधिकार मिलेगा तो महिलाएं दुकान कर सकती हैं और उससे मिलने वाले पैसों से परिवार और बच्चों की देखभाल कर सकती हैं। महिलाओं को जागरूक होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दीदी से साक्षात्कार लिया। दीदी ने बताया कि पुरुष प्रधान समाज में किसी तरह जीवन गुज़र रहा है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।परिवार और समाज को महिलाओं का साथ देना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हेमा से बातचीत की। हेमा का कहना है कि महिलाओं को भूमि में हिस्सा मिलना चाहिए .यदि उनके पिता भूमि का अधिकार दे तो उन्हें अवश्य लेना चाहिए। जो भी महिलाएं अभी पिछड़ी हुई हैं उन्हें शिक्षित होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमारी से बातचीत की। राजकुमारी का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया यदि उन्हें पिता की संपत्ति में हिस्सा मिलेगा तो वे अवश्य लेंगे
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड़िया से बातचीत की। गुड़िया का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है मायके में उनके भाई रहते हैं इसलिए वे भूमि का हिस्सा नहीं ले सकते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड़िया से बातचीत की। गुड़िया का कहना है महिलाओं को भूमि अधिकार प्राप्त करने के लिए शिक्षित होना चाहिए। गांव की महिलाएं अधिकतर महिलाएं पढ़ी लिखी नहीं रहती थी लेकिन अब वे धीरे धीरे पढ़ रही हैं। अशिक्षा के कारण उन्हें किसी भी चीज की जानकारी नहीं मिल पाती थी। यदि महिलाओं को भूमि मिल जाता है तो वे उसमे बहुत कुछ का खेती कर सकती हैं जिससे उन्हें फायदा होगा। गुड़िया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं पिछड़ी हुई हैं क्योंकि घर वाले लड़कियों को पढ़ाने में विश्वास नहीं रखते केवल लड़कों को पढ़ाते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड़िया से बातचीत की। गुड़िया का कहना है कि महिलाओं को भूमि अधिकार पाना जरूरी होता है। यदि उनके पिता उन्हें भूमि का अधिकार देंगे तो वे उसे ले सकते हैं। उनका कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमित सिंह से बातचीत की। अमित सिंह का कहना है कि महिलाओं को शिक्षित करना चाहिए जागरूक करना चाहिए। उनका कहना है महिलाओं को भूमि का हिस्सा मिल जाएगा तो सब्जी ऊगा सकती हैं उसमे ज्यादा मेहनत भी नहीं करना होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दुर्गेश कुमार से बातचीत की। दुर्गेश कुमार का कहना है कि महिलाओं के लिए शिक्षित होना बहुत जरुरी है, महिलाएं अपना हक़ मांगने के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर लगती है इसमें उनका बहुत समय बर्बाद होता है। अगर बिना कोर्ट कचहरी जाये उन्हें उनका हक़ मिलता है तो, इससे उनका बहुत समय बचेगा तो बचा हुआ समय खुद को दे पाएंगी। महिलाओं को शिक्षित होने के साथ साथ बाहर निकलने और जागरूक होने की जरुरत है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राधा से बातचीत की। राधा का कहना है कि अगर महिलाओं को उनके अधिकार आसानी से मिल जाये तो, महिलायें बहुत कुछ कर सकती है, खुद का व्यापार कर सकती है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है और उन्हें भूमि में अधिकार मिलना भी बहुत जरुरी है , इससे वो अपना जीवन बेहतर बना सकती है
