उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला से साक्षात्कार लिया। महिला ने बताया कि महिलाओं को जागरूक होने की जरुरत है। ये अपने बेटा और बेटी को अलग - अलग शिक्षा देंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रोता से साक्षात्कार लिया। श्रोता ने बताया कि महिलाओं के लिए भूमि का अधिकार जरुरी है। पिता यदि भूमि का अधिकार देंगे तो लिया जा सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। श्रोता का कहना है कि महिलाओं को भूमि में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। यदि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिल जाएगा तो वे संपत्ति नहीं संभाल पायेंगी। आज की महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए आगे बढ़ना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरनव से बातचीत की। अरनव का कहना है कि पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को यदि उनके भूमि अधिकार आसानी से मिल जाए तो उनका जीवन बहुत ही आसान हो जाएगा

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सनी से साक्षात्कार लिया। सनी ने बताया कि कर्मठ और होनहार महिला को समाज में अपनी प्रतिष्ठा बनानी चाहिए। महिलाओं को खुद ये मानना होगा कि वो पुरुषों के बराबर हैं। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सत्यभामा से साक्षात्कार लिया। सत्यभामा ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा जरूर मिलना चाहिए। उनको अधिकार मिलेगा तो बच्चों को पढ़ा पाएंगी। खेती कर पाएंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दादी से साक्षात्कार लिया। दादी ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।महिलाओं को कोई अधिकार नही देते हैं। पैसा - कौड़ी पुरुष देते नही हैं तो अधिकार कहाँ से देंगे?

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एडवोकेट स्वाती दुबे से साक्षात्कार लिया। एडवोकेट स्वाती दुबे ने बताया कि हमारा समाज पुरुष प्रधान है। पुरुष हमेशा खुद को ऊपर रखना चाहता है। वो आसानी से कोई भी हक़ अपनी पत्नी या बहन को नही दे पा रहे हैं। महिलाओं को उनका हक़ आराम से मिल जाएगा तो उनका समय बचेगा। कुछ अन्य काम कर पाएंगी। वार्ना हक़ लेने के लिए कोर्ट - कचहरी के चक्कर काटने पड़ेंगे और तरह - तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जानकारी के अभाव में कई महिलाएं गलत संगत में पड़ जाती हैं। महिलाओं को उनका हक़ मिलेगा तो उनका जीवन शैली अच्छा होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से डिम्पी से साक्षात्कार लिया। डिम्पी ने बताया कि पुरुष अपने को महत्व देने हैं। पत्नियों को महत्व नही देते हैं। पति यदि पैसे नहीं देंगे तो पत्नी को अपना घर चलने के लिए ,बच्चों एवं अपने भविष्य के लिए ,कुछ रोजगार करना पड़ेगा। महिलाएं चाहती हैं कि उनको उनका अधिकार मिले और समाज में उनका नाम हो। लेकिन पुरुष इस सोच को महत्व नही देते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सीमा से साक्षात्कार लिया। सीमा ने बताया कि महिलाओं को यदि भूमि अधिकार आराम से मिल जाएगा तो उनको लड़ने - झगड़ने की जरुरत नही पड़ेगी। महिला उन्नति करेगी और अपना जीवन आसानी से जी सकती है। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।शिक्षित महिलाएं जान पाएंगी की उनके लिए क्या अच्छा है और अपना फैसला आसानी से ले पाएंगी