उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से परी सिंह से साक्षात्कार लिया। परी सिंह ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार प्राप्त करने के लिए शिक्षित होना चाहिए। ज्यादातर महिलाएं कागज़ बनवाने और लिखा - पढ़ी के चक्करों से बचने के लिए अपना अधिकार नही लेती हैं। आज के युग में कुछ आसानी से नही मिलता है। पति और परिवार वालों को ख़ुशी से महिलाओं को हक़ दे देना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कलावती से साक्षात्कार लिया।कलावती ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाएं भूमि पर खेती , सेंटर ,इत्यादि खोलकर पैसे कमा सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामावती से साक्षात्कार लिया।रामावती ने बताया कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए घर वालों को सपोर्ट करना चाहिए। लड़कियों को शिक्षित करें। कायदे से समझौता के साथ महिलाओं को जमीन में हिस्सा देना चाहिए। शिक्षित महिलाओं को अपने हक़ और अधिकार के बारे में जानकारी होगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जहीद से साक्षात्कार लिया। जहीद ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।महिलाये जमीन पर खेती कर सकती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मालती से साक्षात्कार लिया।मालती ने बताया कि भूमि का अधिकार पति के नाम से होता है। पति के नही रहने पर ही भूमि का अधिकार पत्नी को मिलता है। फिर बच्चों को मिलता है। अब महिलाएं घर से बाहर निकल रही हैं और समाज में बदलाव आ गया है । अब महिलाएं अपने मन से काम कर रही हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरोजा से साक्षात्कार लिया।सरोजा ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए।महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।महिलाओं को जमीन मिलेगा तो अपने मन के अनुसार खेती करेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रौशनी से साक्षात्कार लिया।रौशनी ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। पुरुष महिलाओं को भूमि का अधिकार देना ही नही चाहते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लक्ष्मी से साक्षात्कार लिया। लक्ष्मी ने बताया कि महिलाएं अपने अधिकार के लिए लड़ेंगी तो उनका जीवन और जीना आसान हो जाएगा। वर्त्तमान समय में समाज महिलाओं को निचे गिराने की कोशिश कर रही है। यदि महिलाएं हक़ के लिए समाज या परिवार से लड़ेंगी या आवाज उठाएंगी तो उनका समाज में सम्मान बढ़ेगा। भूमि अधिकार को हासिल करने के लिए महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए। महिलाओं के हक़ की आवाज को ऊँचा करने में लोगों को मदद करनी चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। लेकिन ज्यादातर अभिभावक सुरक्षा के दृष्टिकोण से लड़कियों को शिक्षा के लिए बाहर नही भेजना चाहते हैं। उनको किसी अप्रिय घटना का डर रहता है। इस वजह से लड़कियां अशिक्षित रह जाती हैं और अपने अधिकार के लिए नही लड़ पाती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कमनी देवी से साक्षात्कार लिया। कमनी देवी ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।सम्पत्ति अधिकार आसानी और सहजता से मिलेगा तो महिला का समय बचेगा और वो कोर्ट - कचरी के चक्करों से बचेंगी। औरतें कई परेशानियों और लड़ाई - झगड़े से बच सकती हैं। लेकिन आसानी से हक़ मिलता नही है। पुरुष महिलाओं को उनका हक़ एवं अधिकार देना मुनासिब नहीं समझते हैं।अपने हक़ के लिए आवाज उठाने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। जमीन मिलने से महिलाएं उस के माध्यम से कुछ रोजगार कर पाएंगी और पैसे कमा कर अपने जीवन को बेहतर बनाएंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रीता से साक्षात्कार लिया। रीता ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।सम्पत्ति अधिकार आसानी और सहजता से मिलेगा तो महिला का समय बचेगा और वो कोर्ट - कचरी के चक्करों से बचेंगी। इस समय को वो जीवन को बेहतर बनाने और बच्चों की परवरिश में व्यतीत करेंगी। औरतों को समाज में मिलना - जुलना चाहिए। इससे उनका विकास होगा
