उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रोहनी बानो से साक्षात्कार लिया।रोहनी बानो ने बताया कि महिलाओं को भी शिक्षित होने की जरुरत है। महिलायें भूमि में फसल लगाकर और उससे बेचकर मुनाफा कमा सकती है। गरीबी के कारण ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें पिछड़ रही है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से छाया से साक्षात्कार लिया। छाया ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। महिलायें खेती बारी कर के मुनफा कमा सकती है। आज के समय में शिक्षा बहुत जरुरी है और आज के समय में नौकरी करना भी बहुत जरुरी है। घर परिवार चलाने के लिए सभी को मिल कर काम करना होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रजना सिंह से साक्षात्कार लिया।रजना सिंह ने बताया कि जिस प्रकार पुरुषो का हक़ होता है अधिकारों पर उसी प्रकार महिलाओं का भी होना चाहिए। महिला और पुरुष जब साथ मिलकर काम सक सकते है तो, महिलाओं का अधिकार भी समान होना चाहिए। सरकार के तरफ से भी महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाए निकाली गई है। अशिक्षित महिलाओं को हम पढ़ा तो नहीं सकते पर जागरूक कर सकते है। महिलाओं को भी भूमि में अधिकार मिलना चाहिए और इससे औरतो का सम्मान बढ़ेगा। जन महिलाओं को बारबरी का हक़ मिलेगा तो अपने आप ही आगे बढ़ेंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मदालसा से साक्षात्कार लिया। मदालसा ने बताया कि महिलाओं को उनका अधिकार अगर आसानी से मिल जाए तो वो मानसिक रूप से मजबूत बन जाएँगी और अपना बचा हुआ समय कही और इस्तेमाल करेंगी। बचा हुआ समय वो अपने परिवार, बच्चे और अपने व्यापार में लगा सकती है। इससे महिलाओं का जीवन और भी सुखमय हो जायेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कामिनी देवी से साक्षात्कार लिया। कामिनी देवी ने बताया कि महिलाएं अपना हक़ और अधिकार पाने में बहुत परेशान होती हैं। यदि ये आसानी से मिल जाएगा तो उनको बहुत राहत होगी और भाग - दौड़ , दुःख तकलीफ से बच जाएँगी। पुरुष आसानी से कुछ भी महिलाओं को नही देते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से इशिता से साक्षात्कार लिया। इशिता ने बताया कि महिलाओं को आसानी से अधिकार मिल जायेगा तो वो फ्री हो जाएँगी। इस समय का उपयोग वो घरेलु उद्योग या कुटीर उद्योग शुरू कर सकती हैं। जैसे - झाड़ू झरिया,टेडी बेयर बनाना,इत्यादि। महिलाओं को जमीन का हक़ दिलवाने के लिए पुरुष का सहयोग जरुरी है। पुरुष चाहेंगे तभी हमें वो मिल सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से निर्मला से साक्षात्कार लिया। निर्मला ने बताया कि महिलाओं को आसानी से अधिकार मिलेगा तो उनका विकास होगा। कोर्ट - कचहरी के चक्कर नही लगते हैं। पति - पत्नी में झगड़ा या क्लेश रहता है तो कोर्ट - कचहरी होता है। जमीन में हिस्सा मिलने पर महिलाएं अपने जमीन पर खेती करें और पैसे कमाएं। इस प्रकार वो आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से माई से साक्षात्कार लिया। माई ने बताया कि पिता से ज्यादा बच्चों को माँ प्यार करती है। धन आधा माँ और आधा पिता का होता है। खुद का खेत होता है तो उस पर खेती कर के पैसा कमाना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनुपम सिंह से साक्षात्कार लिया। अनुपम सिंह ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। इनके पिता भूमि का अधिकार देंगे तो अनुपम जरूर लेंगी। महिलाएं भूमि पर मनपसंद फसल ऊगा कर लाभ कमा सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्योति सिंह से साक्षात्कार लिया। ज्योति सिंह ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। हक़ एवं अधिकार की बातों में बहुत बहस होती है और भाग - दौड़ करनी पड़ती है । महिलाएं शिक्षित होंगी तो अपने हक़ - अधिकार के लिए लड़ सकती हैं , बोल सकती हैं और जरुरत पड़ने पर समझौता भी कर सकती हैं। खुद का अच्छा - बुरा सोच सकती हैं