उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रूचि सिंह से साक्षात्कार लिया ।रूचि सिंह ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए।यदि अधिकार मिलेगा तो महिलाएं मजबूत होंगी। औरतें अपने जीवन में सुधार ला पाएंगी। खेती कर के पैसे कमा कर घर की स्थिति सुधार सकती हैं। आसानी से जमीन का अधिकार मिलने पर महिलाएं कई परेशानियों से बच सकती हैं।जैसे - कोर्ट - कचहरी , झगड़ा - झंझट,आपसी विवाद,इत्यादि।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सायमा से साक्षात्कार लिया ।सायमा ने बताया कि कई औरतें मजदूरी कर के अपना जीवन व्यतीत करती हैं। आसानी से जमीन का अधिकार मिलने पर महिलाएं कई परेशानियों से बच सकती हैं और अपना जीवन अच्छे से गुजार सकती हैं। खेती कर सकती हैं। कुछ अनाज को घर में उपयोग कर सकती हैं बाकी अनाज बेच कर पैसे कमा सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सृष्टि श्रीवास्तव से साक्षात्कार लिया। सृष्टि श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं को उनका हक़ अगर आसानी से मिल जाये तो उनके पास जो समय होगा उसे वो अपने लिए इस्तेमाल करेंगी। महिलाओं को भूमि में भी हिस्सा मिलना चाहिए। सरकार के नियम बनाने के बावजूद भी महिलाये आज भी अपना हिस्सा लेने से कतराती है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जगपत्ता देवी से साक्षात्कार लिया। जगपत्ता देवी ने बताया कि महिलाओं को अगर आसानी से उनका अधिकार मिल जाये तो महिलाओं को अपने हक़ के लिए लड़ना नहीं पड़ेगा। महिलाओं को अगर भूमि में अधिकार मिलेगा तो समाज में उनका भी सम्मान होगा
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शहेरून निशा से साक्षात्कार लिया।शहेरून निशा ने बताया कि महिलाओ के लिए भूमि में अधिकार पाना आसान तो बिलकुल भी नहीं है। कोई भी पुरुष महिलाओं को अधिकार देना नहीं चाहता है। महिलाओं को भूमि में हक़ मिलता ही नहीं है। अगर उन्हें भूमि में अधिकार मिल जाये तो वो अपना जीवन संवार सकती है। महिलायें भूमि में फसल लगाकर और उससे बेचकर अच्छा मुनाफा काम सकती है और पैसों से अपने परिवार की मदद कर सकती है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संदीप कुमार से साक्षात्कार लिया। संदीप कुमार ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। बहन को भूमि में अधिकार नहीं दे सकते है। भूमि में फसल लगाकर और उसे बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से माधुरी से साक्षात्कार लिया। माधुरी ने बताया कि पैतृक संपत्ति में अधिकार लेने से परिवार में विरोध हो जायेगा। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आएगा। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण महिलायें पिछड़ रही है। लड़कियों को ग्रामीण क्षेत्र में कम पढ़ाया जाता है उन्हें घर का काम कराया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में माता पिता भी लड़के और लड़की में भेदभाव करते है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संगीता से साक्षात्कार लिया ।संगीता ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में लोग लड़कियों को पढ़ाते नहीं है। महिलायें खेतो में फसल लगाकर और उससे बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकती है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रोशनी प्रजापति से साक्षात्कार लिया।रोशनी प्रजापति ने बताया कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। पैतृक संपत्ति में अगर हिस्सा मिलेगा तो ले सकते है। महिलायें खेतो में फसल लगाकर और उससे बेचकर अच्छा मुनाफा काम सकती है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से साहिल से साक्षात्कार लिया।साहिल ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। महिलायें भूमि में फसल लगाकर और उसे बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकती है। गरीबी के कारण ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें पिछड़ी हुई है। महिलाओं को अगर भूमि में अधिकार मिल जाये तो उनका जीवन बेहतर बन सकता है।
