उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुगाना से बातचीत की। सुगाना का कहना है कि महिलाओं का शिक्षा प्राप्त करना बहुत ही जरुरी है। महिलाए खेतो में फसल लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा से बातचीत की। पूजा का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं का शिक्षित होना भी जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंकित से बातचीत की। अंकित का कहना है कि महिलाओं का अधिकार अगर उन्हें आसानी से मिल जाए तो उससे उनका समय बचेगा और वो उस समय में अपने जीवन को अच्छे से यापन कर पाएंगी और अपने बच्चो और परिवार को अपना समय दे पाएंगी। अधिकार लेने की बात से ही घर में लड़ाई झड़गा होने लगता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंचल से बातचीत की। अंचल का कहना है कि महिलाओं के बीच शिक्षा को बढ़ाना चाहिए और जागरूकता फैलाना चाहिए। जागरूक होकर ही महिलाएं अपने अधिकारों के लिए लड़ सकेंगी। महिलाये शिक्षा की ओर अग्रसर हो रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में खासा ध्यान देने की जरुरत है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरला से बातचीत की। सरला का कहना है कि महिलाओं को अगर खेती पाती मिल जाए तो, वो अपना व्यापार सकती। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी और उन्हें अपने हक़ के लिए लड़ना आना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से इसरत जहाँ से बातचीत की। इसरत जहाँ का कहना है कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है, लोगो को अपनी बेटियों को पढ़ना बहुत जरुरी है। महिलायें खेती बारी कर के मुनाफा काम सकती है और उससे अपना व्यापार कर सकती है या अपने बच्चो को पढ़ा सकती है। महिलायें पढ़ी लिखी रहेंगी तभी तो, अपना अधिकार प्राप्त सक सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रेया जायसवाल से बातचीत की। श्रेया जायसवाल का कहना है कि महिलाओं का पढ़ा लिखा होना बहुत जरुरी है, और उनका परिवार का सही होना भी बहुत जरुरी है। अगर महिलाओं को बिना मांगे अधिकार मिल जाता है तो, वो अपने बच्चो और अपने परिवार को समय दे पाएंगी और पैसा होगा तो अपना व्यापार शुरू कर सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मायावती से बातचीत की। मायावती का कहना है महिलाओं का तो काम ही है की पहले घर में चूल्हा चौका करे फिर खेत में जाकर काम करे। आज के समय में काम करना जरुरी है, चाहे महिला हो या पुरुष हो काम करना जरुरी है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है, पढ़ लिख कर ही कुछ किया जा सकता है। आज के समय में खेत और भूमि रहना जरुरी है, इसके बगैर कोई काम नहीं आता है। महिलाओं को हक़ मिलना चाहिए, पैसा रहेगा तभी तो कोई कुछ कर पायेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिषेक से बातचीत की। अभिषेक का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए, भूमि में हिस्सा पाकर महिलायें अपने लिए कुछ भी कर सकती है। महिलाओं को जागरूक होने की भी जरुरत है।महिलाएं खेती बारी करके अच्छा मुनाफा कमा सकती है और अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकती है। महिलायें शिक्षित होंगी तो अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा दे सकती है और समाज में भी आगे बढ़ेंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से इंद्रावती से बातचीत की। इंद्रावती का कहना है कि महिलाओं को मेहनत करने की जरुरत है, पुरुष वर्ग महिलाओं को अधिकार देना नहीं चाहते है। महिलाओं को पढ़ना चाहिए, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में लोग गरीबी के कारण अपने बच्चो को नहीं पढ़ा पाते है। शिक्षा बहुत जरुरी है, शिक्षित समाज ही विकास करता है। महिलाओं को अधिकार पाने के लिए शिक्षित होना बहुत जरुरी है।