उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी काजल से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार बिल्कुल भी दिया जाना चाहिए, जिससे समाज में उनका एक अलग स्थान बनेगा और वे अपना भविष्य बना सकती हैं। अपने बच्चों की परवरिश कर सकती हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिषेक से बातचीत की। बातचीत में अभिषेक ने बताया कि बहुत सारी बाधाओं के कारण महिलाएं ज्यादातर भूमि अधिकारों से वंचित हैं। उन्होंने बताया घर वालों का विरोध सोच की कमी और शिक्षा की कमी के कारण महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पाता। इसमें भाई बहन के बीच मनमुटाव का भी डर रहता है। जागरूकता की कमी के कारण ऐसा होता है यदि भाई चाहेगा तो बहन को उसका अधिकार मिल जाएगा लेकिन अगर वो विरोध करता है तो कानून का सहारा लेना पड़ता है जिससे भाई बहन में मन मुटाव होता है
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से आसिया बानो से बातचीत की। बातचीत में आसिया बानो ने बताया कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। ताकि वे अपनी अगली पीढ़ी में अच्छी तरह से रह सकें, अगर उन्हें भूमि पर अधिकार रहेगा , तो वे अपने बच्चों की अच्छी देखभाल कर सकती हैं । वह अपने मन की बात भी कह सकती है और जैसा कि उनका मानना है कि अच्छे दिन तभी आयंगे जब ताकत होती है। उनका कहना है कि महिलाओं को आगे बढ़ने से नहीं रोका जाना चाहिए। साथ ही पढ़ाई लिखे करने के लिए भी उन्हें कभी नहीं रोकना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से कोमल से बातचीत की। बातचीत में कोमल ने बताया कि महिलाओं को सम्मान देने के लिए उन्हें भूमि अधिकारों से मजबूत किया जा सकता है। महिलाओं को सम्मान मिलने से वे आत्मनिर्भर बनेगी और उन्हें कई प्रकार की जानकारी भी मिलेगी और कई प्रकार की योजनाएं भी उपलब्ध होंगी।यदि उन्हें अधिकार मिल जाता है तो समाज में उनका सम्मान बढ़ जाएगा
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से कल्पना से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाएं अभी भी हमारे समाज में बहुत असहाय हैं। महिलाओं को शिक्षा नहीं मिलती जिसके कारण उन्हें अपने अधिकारों की जानकरी नहीं होती ,घर में जो निर्णय लिए जाते हैं वे खुद नहीं ले पाते हैं पुरूष के ऊपर निर्भर रहती हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो मोबाइल वाणी के माध्यम से रिंकी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। भूमि अधिकार नहीं मिलते हैं उसका कारण है कि महिलाएं अभी भी अशिक्षित हैं जिससे वे इसके लायक नहीं बने हैं इसलिए पुरुषों द्वारा उनका अधिकार नहीं दिया जाता है
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम शशांक जी से बातचीत की। बातचीत में शशांक ने बताया कि अगर महिलाओं के पास जमीन होगी तो उन्हें भी समाज में सम्मान मिलेगा, उनकी आय का स्रोत एक हो जाएगा, वे खुद पर निर्भर हो पाएंगे, वे आत्मनिर्भर हो जाएंगे और उन्हें कई लाभ मिल सकते हैं। उन्हें आर्थिक देखभाल मिल सकती है, वे उसी भूमि से अपना परिवार चला सकते हैं। भूमि अधिकार मिलने से महिला आर्थिक रूप से भी मजबूत हो जाती और समाज में उनका मान सम्मान बढ़ेगा
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम रिंकी जी से बातचीत की। बातचीत में रिंकी ने बताया कि समाज या परिवार महिलाआं को अशिक्षित समझता है, उन्हें लगता है कि यह अधिकार केवल पुरुषो के लिए है यही कारण है की महिलायें इस अधिकार से वंचित रह जाती है
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम निधि जी से बातचीत की। बातचीत में निधि ने बताया कि समाज में महिलायें पिछड़ी हुई है और इसका कारण केवल अशिक्षा है।अशिक्षित महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर जागरूक नहीं हो पाती है यही कारण के की घर के अधिकांश निर्णय पुरुष द्वारा ही लिए जाते हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम चंदा जी से बातचीत की। बातचीत में चंदा ने बताया कि महिलाओं की निरक्षरता यानी शिक्षा की कमी को बचपन से ही स्कूल आदि में भेजा जाना चाहिए और उन्हें जागरूक किया जाना चाहिए कि उन्हें भी अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए और अपनी बात रखनी चाहिए और उन्हें एक मंच पर लाना चाहिए। अगर महिलाएं शिक्षित हैं, तो वे अपने बच्चों को भी शिक्षित कर सकती हैं और इससे हमारा देश और आगे बढ़ेगा क्योंकि देश को आगे ले जाने के लिए युवा ही हमारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इसके लिए मां का शिक्षित होना बहुत महत्वपूर्ण है।
