उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से ऋचा से बातचीत की। बातचीत में ऋचा ने बताया कि महिलाओं को उनकी जमीन में हिस्सा मिलेगा। उन्हें समानता का अधिकार मिले। जिससे पुरूष उनपर दबाव नहीं डाल सकते की वे उन्हें घर से बेघर कर सके। इसलिए महिलाओं को पुरुष के संपत्ति में उनका अधिकार मिलना चाहिए। इसलिए नहीं की वे संपत्ति वाली हो जाए बल्कि इसलिए कि वे अपने पुरुष समाज का डट कर सामना कर सके। क्योंकि आज कल यह देखा जाता है कि महिलाये पुरुषों से आगे बढ़ जाती हैं तो दोनों में मन मुटाव हो जाता है। इसलिए महिलाओं को पुरुषों के बराबर का हक मिलना चाहिए। जब उनको अर्धांगनी समझा जाता है तो उनको हरेक चीज में आधा हिस्सा मिलना ही चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से राम तीर्थ यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से मिलन से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को समान अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन अगर वे समान अधिकार लेती हैं तो उन्हें हर चीज में सम्मान का अधिकार भी दिया जाना चाहिए।अगर कोई संपत्ति का मालिक है, तो जो कर्तव्य बेटे द्वारा किया जाता है, वही कर्तव्य पत्नी द्वारा किया जाना चाहिए,बेटी को भी किया जाना चाहिए। महिलाओं को समान अधिकार मिलना चाहिए लेकिन उन्हें भी अपने बेटों के समान कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि शायद महिलाओं के लिए यह भी महत्वपूर्ण है कि उन्हें भूमि का अधिकार मिले, अगर कल कुछ होता है, तो महिलाएं भूमि के अधिकार के साथ अपना जीवन जी सकती हैं। महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक खेती करती हैं क्योंकि पुरुष वर्ग कहते हैं कि वे बाहर काम करते हैं इसलिए ज्यादातर महिलाएं गाँव में खेती करती हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि गृहिणियों के लिए भी शिक्षा बहुत जरूरी है महिलायें शिक्षित होंगी तो अपने परिवार व घर की जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभा सकती हैं। इससे वे अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं ,शिक्षित होने पर वे अपने बच्चों को पढ़ा लिखा सकती हैं साथ ही अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर सकती हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाएं भूमि का अधिकार प्राप्त करके अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं।अपने बच्चों को बेहतर जीवन दे सकती हैं। महिलाओं को अगर भूमि अधिकार का अर्थ मिल जाए, तो उनके अपने समाज में बदलाव हो सकता है, उसके लिए बहुत अच्छा बदलाव होगा,इससे वे अपना कारखाना स्थापित कर सकते हैं।
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से राम तीर्थ यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से जस्सी मिश्रा से बातचीत की। बातचीत में जस्सी मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकार मिलना चाहिए, इससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे हमारा देश और समाज भी ऊपर उठेगा पुरूष और महिला दोनों एक समान हैं इसलिए दोनों को समान अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से ऋचा से बातचीत की। बातचीत में ऋचा ने बताया कि अगर महिलाओं को भूमि अधिकारों में हिस्सा मिलता है, तो वे अपने जीवन को अच्छा बना सकती हैं। उनका कहना है कि महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए उसे भी संपत्ति का अधिकार मिले क्योंकि इससे यह सुनिश्चित होगा कि पुरुष उस पर दबाव नहीं डाल सकते कि मैं आपको बेघर कर दूंगा और आप बेघर हो जाएंगे।एक नियम या कानून होना चाहिए जो महिलाओं को समान अधिकार देता है क्योंकि पुरुषों को घर पर महिलाओं का अधिकार है, जब उन्हें आबादी का आधा माना जाता है, तो उन्हें हर चीज का आधा मिलना चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से शशांक से बातचीत की। बातचीत में शशांक ने बताया कि अब यह भाई-बहन की आपसी सहमति पर निर्भर करता है क्योंकि अगर भाई-बहन का रिश्ता बहुत मजबूत है या बहुत समझौता करने वाला है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसा होना चाहिए, लेकिन अगर भाई के मन में हितों का टकराव हो या भाई के मन में लालच की भावना हो, वह चाहे कि उसे अधिक अधिकार मिले या न मिले, तो मनमुटाव हो सकता है। आप इसमें किसी को दोष नहीं दे सकते क्योंकि यह सोच पर निर्भर करता है कि भाई का बहन के प्रति सोच कैसी है, अगर वो अच्छा सोच रखता है तो उसे फिर से संपत्ति मिलनी चाहिए, फिर कोई संघर्ष नहीं होता, लेकिन अगर वह सोचता है कि नहीं, अधिकार मेरा होना चाहिए, तो संघर्ष होगा, कई विवाद होंगे, इससे फर्क पड़ेगा, तो यह सोच का फेरबदल है।
पुरुष प्रधान देश में पुरुषों के नाम पर जमीन होती थी, लेकिन आज समाज जागरूक हो रहा है। महिलाओं को उनका अधिकार देने से आगे चलकर महिलाएं भी अपना जीवन अच्छी तरह से जी सकेंगी और उन्हें काम करने के अच्छे अवसर भी मिलेंगे
