उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रेया जायसवाल से बातचीत की। श्रेया जायसवाल का कहना है कि महिलाओं का पढ़ा लिखा होना बहुत जरुरी है, और उनका परिवार का सही होना भी बहुत जरुरी है। अगर महिलाओं को बिना मांगे अधिकार मिल जाता है तो, वो अपने बच्चो और अपने परिवार को समय दे पाएंगी और पैसा होगा तो अपना व्यापार शुरू कर सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मायावती से बातचीत की। मायावती का कहना है महिलाओं का तो काम ही है की पहले घर में चूल्हा चौका करे फिर खेत में जाकर काम करे। आज के समय में काम करना जरुरी है, चाहे महिला हो या पुरुष हो काम करना जरुरी है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है, पढ़ लिख कर ही कुछ किया जा सकता है। आज के समय में खेत और भूमि रहना जरुरी है, इसके बगैर कोई काम नहीं आता है। महिलाओं को हक़ मिलना चाहिए, पैसा रहेगा तभी तो कोई कुछ कर पायेगा

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिषेक से बातचीत की। अभिषेक का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए, भूमि में हिस्सा पाकर महिलायें अपने लिए कुछ भी कर सकती है। महिलाओं को जागरूक होने की भी जरुरत है।महिलाएं खेती बारी करके अच्छा मुनाफा कमा सकती है और अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकती है। महिलायें शिक्षित होंगी तो अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा दे सकती है और समाज में भी आगे बढ़ेंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से इंद्रावती से बातचीत की। इंद्रावती का कहना है कि महिलाओं को मेहनत करने की जरुरत है, पुरुष वर्ग महिलाओं को अधिकार देना नहीं चाहते है। महिलाओं को पढ़ना चाहिए, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में लोग गरीबी के कारण अपने बच्चो को नहीं पढ़ा पाते है। शिक्षा बहुत जरुरी है, शिक्षित समाज ही विकास करता है। महिलाओं को अधिकार पाने के लिए शिक्षित होना बहुत जरुरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संभा से साक्षात्कार लिया। संभा ने बताया कि महिलाएं अपना हक़ मांगने के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर लगती है इसमें उनका बहुत समय बर्बाद होता है। अगर बिना कोर्ट कचहरी जाये उन्हें उनका हक़ मिलता है तो, इससे उनका बहुत समय बचेगा और बचा हुआ समय वो अपने परिवार को दे पाएंगी।परिवार में जिस प्रकार पुरुषो को सम्मान मिलता है, उसी प्रकार महिलाओं को भी सम्मान मिलना चाहिए। दोनों वर्ग को बराबर का सम्मान मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा होता नहीं है। अगर महिलायें शिक्षित होंगी तो अपने अधिकारों के लिए लड़ सकेंगी। अशिक्षित महिला कोर्ट कचहरी जाने से डरती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिया से साक्षात्कार लिया। प्रिया ने बताया कि महिलाओं को भी भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं का आधा जीवन अपना हक़ हासिल करने में ही बीत जाता है। महिलाओं के पास अगर भूमि होगा तो वो उसमे खेती करके पैसा कमा सकती है और अपने बच्चो को पढ़ा लिखा सकती है। प्रिया का कहना है की वो अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहेंगी, क्युकी इससे भाई दुखी हो जायेगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने के कारण बहुत सी महिला अपना हक़ नहीं ले पाती है और अशिक्षित महिला इसी डर से अपना हक़ छोड़ देती है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सिया से बातचीत की। सिया का कहना है कि औरतों को हक़ और सम्मान मिलना चाहिए इसके लिए पुरे गांव वालों का सपोर्ट मिलना चाहिए। उसमें पूरे परिवार का सहयोग होना चाहिए। उनका मनोबल बढ़ाया जाना चाहिए। उन्हें शिक्षित करना चाहिए साथ ही जानकारी दिलवाना चाहिए।उनका मनोबल बढ़ाया जाना चाहिए। जितना सम्मान और अधिकार पुरूषों को मिल रहा उतना ही औरतों को भी मिलना चाहिए। महिलाओं को यदि अपना अधिकार लेना है तो उनका शिक्षित होना जरूरी है और इसके लिए सबको उनका सपोर्ट करना चाहिए। कुछ औरतें कोर्ट कच्छरी के चककर के कारण या अशिक्षित होने के कारण अपना अधिकार छोड़ देते हैं लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए इसमें उनका परिवार उनको सपोर्ट करना चाहिए ताकि वे अपना हिस्सा ले सके

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सलमा से बातचीत की। सलमा का कहना है कि महिलाओं को जमीन में हिस्सा मिलना चाहिए। यदि महिलाओं को जमीन मिल जाता है तो उसमे वे फसल लगा सकती हैं और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकती हैं। सलमा का कहना है महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। यदि उनके पिता की सम्पत्ति में उन्हें हिस्सा मिलेगा वे अवश्य लेंगी। यदि भाई की संपत्ति में हिस्सा लेंगी तो भाई के साथ मनमुटाव हो सकता है। कुछ औरतें कोट कछरी के चककर काटने के डर से भी अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं लेना चाहती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिषेक से बातचीत की। अभिषेक का कहना है कि समाज की एक सोच चली आ रही है की महिलाओं को पढ़ने नहीं दिया गया या उनको नौकरी करने आगे नहीं बढ़ने दिया गया। इसके लिए यदि महिलाओं को पढ़ने दिया जाएगा नौकरी करने दिया जाएगा तो वे सोसाइटी और राजनितिक सिस्टम को समझ पायेंगी। जब वे बाहर काम कर पायेंगी जैसे टीचर डॉक्टर कोई भी काम करेंगी तो कोई भी अधिकार लेने के लिए उन्हें लड़ना नहीं पड़ेगा वो अधिकार उन्हें खुद ब खुद मिल जाएगा लेकिन इसके लिए पढ़ाई और संस्कार बहुत जरूरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से समर से साक्षात्कार लिया। समर ने बताया कि समाज में महिलाओं का शिक्षित होना पहले से ही बहुत महत्वपूर्ण रहा है। आज के समय और आने वाले दिनों के लिए ये और भी महत्व रखना है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो उनको आर्थिक आजादी होगी और अपने हक़ के लिए लड़ सकती हैं। बाहरी दुनियां को भी वो समझेंगी। लड़कियां बौद्धिक स्तर पर लड़कों से ज्यादा तेज होती हैं माता - पिता अपनी बेटी को शिक्षित करेंगे तो वो समाज में अपने हक़ के लिए लड़ पाएगी।